Begin typing your search...

MI vs KKR: वानखेड़े में Rohit Sharma का आया तूफान, IPL में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी- Virat Kohli का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Mumbai Indians ने IPL 2026 में KKR को 6 विकेट से हराकर सीजन की जीत के साथ शुरुआत की. Rohit Sharma ने 23 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक लगाया और 148 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. इस जीत के साथ मुंबई ने पहला मैच हारने का जिंक्स भी तोड़ दिया.

rohit sharma photo ipl
X

रोहित शर्मा 

( Image Source:  IPL )

Rohit Sharma Fastest Fifty IPL 2026: IPL 2026 में Mumbai Indians ने 14 साल बाद सीजन के पहले मैच में जीत दर्ज की. Kolkata Knight Riders के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से शानदार जीत हासिल की और सीजन की खराब शुरुआत के जिंक्स को तोड़ दिया. 19वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर Naman Dhir ने टीम को जीत दिलाई. मुंबई ने 5 गेंद शेष रहते 221 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.

मुंबई की जीत के हीरो रहे Rohit Sharma, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तेज अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 38 गेंद में 78 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.

रोहित ने जड़ी IPL में अपनी सबसे तेज फिफ्टी

रोहित शर्मा ने IPL के इतिहास में आज सबसे तेज फिफ्टी जड़ी, उन्होंने 23 गेंद में अर्धशतक लगाया. इससे पहले, उन्होंने CSK के खिलाफ 2015 के फाइनल मुकाबले में 25 गेंद में फिफ्टी जड़ी थी. रोहित की इस पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया और मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई. उन्होंने Ryan Ricketton के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 गेंद में 148 रन की साझेदारी की, जो IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस की बड़ी साझेदारियों में शामिल हो गई.

मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी साझेदारियां

  • 167* - रोहित शर्मा & Herschelle Gibbs vs KKR (2012)
  • 163* - Dwayne Smith & Sachin Tendulkar vs RR (2012)
  • 148 - रोहित शर्मा & रिकेट्टन vs KKR (2026)
  • 143* - Suryakumar Yadav & Tilak Varma vs SRH (2024)

KKR के खिलाफ रोहित का दबदबा जारी

रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ अपने रिकॉर्ड को और मजबूत किया. अब वे किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया.

IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

  • 1161- रोहित शर्मा vs KKR
  • 1159 - Virat Kohli vs PBKS
  • 1146 - विराट कोहली vs CSK
  • 1134 - David Warner vs PBKS
  • 1130 - विराट कोहली vs DC

IPL में 50+ स्कोर की सूची

  • 72 - विराट कोहली
  • 66 - डेविड वॉर्नर
  • 53 - Shikhar Dhawan
  • 50 - रोहित शर्मा
  • 45 - KL Rahul

रोहित शर्मा ने 50 अर्धशतक पूरे कर IPL इतिहास में नया मुकाम हासिल किया. वहीं, मुंबई इंडियंस लंबे समय से सीजन का पहला मैच हारती आ रही थी, लेकिन इस बार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और आत्मविश्वास के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख