Begin typing your search...

दूसरी बार बेबी बॉय की मां बनी Sonam Kapoor, इंस्टा हैंडल पर शेयर की खुशखबरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा के घर फिर से खुशियां आई है. सोनम ने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है. जिसकी अनाउंसमेंट उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है.

Sonam Kapoor becomes a mother for the second time.
X
दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर
( Image Source:  Instagram: sonamkapoor )
रूपाली राय
By: रूपाली राय2 Mins Read

Updated on: 29 March 2026 11:22 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) दूसरी बार मां बन गई है. 29 मार्च 2026 को उन्होंने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी को सोनम ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, बहुत शुक्रिया और प्यार भरे दिल के साथ, हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 29 मार्च 2026 को हमारे घर बेटा आया है. हमारा परिवार बढ़ गया है, और उसके आने से हमारा दिल बहुत खूबसूरत तरीके से बड़ा हो गया है. वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है, और हम इस प्यारे नए जीवन से बहुत खुशकिस्मत महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और कृपा से भर दिया है.

नोट में आगे लिखा, 'सोनम और आनंद चार लोगों के परिवार के तौर पर इस खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए शुक्रगुजार हैं. प्यार के साथ, सोनम, आनंद और वायु.' सोनम को फैंस और सेलेब्स की तरफ से बधाई मिल रही है. सोनम कपूर की पोस्ट पर पहला कमेंट करीना कपूर का रहा जिन्होंने लिखा, 'सोना और आनंद को बधाई हो.' स्वरा भास्कर ने भी सोनम पर प्यारा लुटाया और उन्हें शुभकामनाएं दी. इसके अलावा संजय कपूर समेत कई फैंस ने रेड हार्ट इमोजी शेयर की.

2022 में बेटे वायु का स्वागत

सोनम और आनंद की शादी 2018 में हुई थी. उन्होंने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया था. नवंबर 2025 में सोनम ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी वो राजकुमारी डायना से इंस्पायर्ड पिंक ड्रेस में थीं और वो फोटो बहुत वायरल हुई थी. लेकिन गोद भराई में उन्होंने ट्रेडिशनल भारतीय लहंगा चुना, जो उनकी स्टाइल और इंडियन कल्चर दोनों को दिखाता है. यह पूरा इवेंट इतना सुंदर था कि सोनम का यह लुक और उनका स्टाइल निश्चित रूप से उनके लाखों फैंस के लिए नया फैशन ट्रेंड बन सकता है.

फरवरी में हुई थी धूमधाम से गोद भराई

8 फरवरी 2026 को सोनम कपूर की धूमधाम से गोद भराई हुई थी. जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. सोनम कपूर हमेशा की तरह बहुत स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थी. बेबी शावर के फंक्शन में उन्होंने बहुत सादगी और शालीनता बनाए रखी, जो उनकी मातृत्व वाली खूबसूरती और स्टाइल से पूरी तरह मैच कर रही थी. यह देखकर सब मंत्रमुग्ध हो गए थे.

bollywood
अगला लेख