IPL 2026: KKR के खिलाफ फिर छाएंगे Rohit Sharma? आंकड़े खुद बयां करते हैं 'मुंबई चा राजा' के दबदबे की कहानी
KKR के खिलाफ Rohit Sharma का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है, लेकिन 2020 के बाद उनके बल्ले से बड़ी पारी कम आई है. वानखेड़े में मुंबई का दबदबा भी मजबूत है. हालांकि सुनील नरेन रोहित के लिए चुनौती बने हुए हैं.
KKR के खिलाफ रोहित का रिकॉर्ड है दमदार
MI vs KKR Match Mumbai: IPL 2026 के अपने पहले मुकाबले में Mumbai Indians का सामना 30 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में Kolkata Knight Riders से होने जा रहा है. इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गए हैं. Rohit Sharma का KKR के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है. उनका केकेआर के खिलाफ दबदबा रहा है.
रोहित ने सालों से KKR के खिलाफ रन बनाए हैं. उन्होंने मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत दी है. वानखेड़े स्टेडियम में वे और खतरनाक हो जाते हैं. आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं...
KKR के खिलाफ Rohit Sharma का कैसा रहा प्रदर्शन?
- मैच- 35
- रन- 1083
- औसत- 38.67
- स्ट्राइक रेट- 127.86
- अर्धशतक- 6
- शतक- 1
वानखेड़े में और खतरनाक हो जाते हैं रोहित
Wankhede Stadium में रोहित का रिकॉर्ड और भी बेहतर रहा है. इस स्टेडियम में KKR के खिलाफ उन्होंने 120.81 की स्ट्राइक रेट के साथ 238 रन बनाए. इतना ही नहीं, इस मैदान पर Mumbai Indians का दबदबा भी साफ नजर आता है. दोनों टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले गए, जिसमें से 10 में MI को जीत मिली है.
ओवरऑल हेड टू हेड:
- MI- 24 जीत
- KKR- 11 जीत
KKR रोहित के लिए हलवा- Kris Srikkanth
पूर्व भारतीय खिलाड़ी Kris Srikkanth ने मैच से पहले बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "कुछ साल पहले KKR रोहित शर्मा के लिए हलवा जैसा था. वह उनकी गेंदबाजी को ऐसे खेलते हैं जैसे हलवा खा रहे हों. KKR उनके लिए कंफर्ट टीम है." हालांकि आंकड़े इस बयान को मजबूत करते हैं, लेकिन हाल के सालों में रोहित का बड़ा स्कोर कम देखने को मिला है.
2020 के बाद नहीं आया बड़ा स्कोर
रोहित शर्मा का KKR के खिलाफ आखिरी अर्धशतक 2020 में आया था. इसके बाद उन्होंने रन तो बनाए, लेकिन बड़ी पारी कम देखने को मिली. इससे साफ है कि पुराना दबदबा अभी भी है, लेकिन हालिया प्रदर्शन में निरंतरता उतनी नहीं रही.
Sunil Narine क्या फिर करेंगे रोहित शर्मा को परेशान?
KKR के लिए राहत की बात यह है कि Sunil Narine ने रोहित को कई बार परेशान किया है. उन्होंने 28 पारियों में 9 बार रोहित को आउट किया है. हिटमैन ने उनके सामने 103.50 की स्ट्राइक रेट के साथ रन दिए हैं. यह मुकाबले के अंदर मुकाबला माना जा रहा है.
मुंबई को रोहित से बड़ी उम्मीद
मुंबई इंडियंस चाहेगी कि रोहित लंबी पारी खेलें, टीम को मजबूत शुरुआत मिले और मिडिल ऑर्डर पर दबाव कम हो. अगर रोहित सेट हो गए, तो मैच का रुख बदल सकता है, लेकिन KKR की कोशिश होगी कि उन्हें जल्दी आउट किया जाए. IPL 2026 के इस मुकाबले में पुराने रिकॉर्ड और नए फॉर्म के बीच असली टक्कर देखने को मिल सकती है.




