Begin typing your search...

सिर्फ 2 साल का बैन काफी नहीं है! विदेशी खिलाड़ियों के IPL से हटने पर बुरी तरह भड़के गावस्कर, कहा- BCCI को और सख्त सजा देनी चाहिए

Sunil Gavaskar ने IPL से आखिरी समय में हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर सख्त सजा की मांग की है. उन्होंने Ben Duckett के हटने के बाद उन्होंने कहा कि 2 साल का बैन असरदार नहीं है. BCCI को और सख्त सजा देनी चाहिए.

Gavaskar on Ben Duckett
X

गावस्कर ने IPL से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर निकाली भड़ास

( Image Source:  ANI )

IPL 2026 शुरू होने से पहले विदेशी खिलाड़ियों के आखिरी समय में नाम वापस लेने का मुद्दा फिर गरमा गया है. इस बार इंग्लैंड के ओपनर Ben Duckett के IPL से हटने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान Sunil Gavaskar ने BCCI से सख्त कदम उठाने की मांग की है. गावस्कर ने कहा कि दो साल का बैन अब असरदार नहीं रहा. BCCI को ऐसी सजा तय करना चाहिए, जिससे खिलाड़ियों पर वास्तविक प्रभाव पड़े.

आखिरी समय में क्यों IPL 2026 से हटे बेन डकेट?

Ben Duckett को Delhi Capitals ने IPL 2026 के लिए 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा कर दी कि वह भारत नहीं आएंगे. डकेट ने कहा कि वह अपनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ध्यान देना चाहते हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करना चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप खेलने को प्राथमिकता दी.

नियमों के अनुसार, डकेट पर अब 2 साल का IPL बैन लगेगा. इससे पहले Harry Brook पर भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया था. लेकिन Sunil Gavaskar का मानना है कि यह सजा खिलाड़ियों को रोकने में नाकाम रही है. उन्होंने कहा कि 2 साल का बैन प्रभावी नहीं है. खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत असर होना चाहिए. ऐसा दंड हो जो भविष्य में अन्य खिलाड़ियों को ऐसा करने से रोके.

गावस्कर ने क्या कहा?

  • गावस्कर ने उदाहरण देते हुए कहा कि स्लो ओवर रेट के लिए जो नियम बनाए गए हैं, वे मैच पर तुरंत असर डालते हैं. उन्होंने कहा, “जैसे स्लो ओवर रेट पर फील्डिंग पेनल्टी लगती है, उसी तरह खिलाड़ी पर असर डालने वाली सजा होनी चाहिए.”
  • हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि क्या सजा होनी चाहिए, इस पर फैसला BCCI को ही करना होगा.
  • गावस्कर ने पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों Pat Cummins, Josh Hazlewood और Mitchell Starc पर भी सवाल उठाए थे. इन खिलाड़ियों ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते शुरुआती मैचों से दूरी बनाई थी.
  • हालांकि, अब कमिंस और हेजलवुड भारत पहुंच चुके हैं. स्टार्क चोट के कारण बाद में टीम से जुड़ेंगे

IPL पर क्या पड़ेगा असर?

दरअसल, IPL से आखिरी समय में खिलाड़ियों के नाम वापस लेने या हटने से टीम का संतुलन बिगड़ता है, फ्रेंचाइजी को नुकसान होता है और फैंस निराश होते हैं. यही वजह है कि अब BCCI पर नियम सख्त करने का दबाव बढ़ गया है,

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख