Begin typing your search...

Ben Duckett: बेन डकेट पाकिस्तान के लिए बने काल, टेस्ट क्रिकेट में तूफानी वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ben Duckett: पाकिस्तान के खिलाफ बेन डकेट निरंतर सफल प्रदर्शन से यह साफ हो गया है कि डकेट न केवल एक बेहतरीन ओपनर हैं, बल्कि वे मानसिक और तकनीकी तौर पर भी बेहद मजबूत खिलाड़ी हैं. उनके द्वारा बनाए गए यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की क्रिकेट इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होंगे.

Ben Duckett: बेन डकेट पाकिस्तान के लिए बने काल, टेस्ट क्रिकेट में तूफानी वर्ल्ड रिकॉर्ड
X
Ben Duckett

Ben Duckett: इंग्लैंड की टेस्ट टीम में बेन डकेट का उदय एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है. जहां एक समय पर इंग्लैंड अपनी सलामी जोड़ी के लिए संघर्ष कर रही थी, वहीं बेन डकेट ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम की किस्मत बदल दी है. बेन डकेट ने न केवल अपनी जगह पक्की की है, बल्कि अपने आक्रामक और सटीक खेल से विपक्षी टीमों के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं. खासतौर पर पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा.

टेस्ट क्रिकेट में नया रिकॉर्ड

बेन डकेट ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड कायम किया है जो उन्हें दुनिया के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में शुमार करता है. उन्होंने सबसे कम गेंदों में 2000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. डकेट ने महज 2293 गेंदों में 2000 रन का आंकड़ा छू लिया, जिससे उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी और ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया.

टिम साउदी ने 2418 गेंदों में 2000 रन बनाए थे जबकि एडम गिलक्रिस्ट ने 2483 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ था. डकेट की तेज गति से रन बनाने की क्षमता उन्हें आधुनिक टेस्ट क्रिकेट में सबसे खतरनाक ओपनरों में से एक बनाती है. इस तूफानी बल्लेबाजी से उन्होंने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना दिया जिसे तोड़ना आसान नहीं होगा.

पाकिस्तान के खिलाफ डकेट का दबदबा

पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए बेन डकेट का प्रदर्शन हमेशा शानदार रहा है. वे पिछले दौरे में भी पाकिस्तान के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती साबित हुए थे, और इस बार भी उन्होंने अपनी फॉर्म जारी रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जमकर रन बनाए. डकेट ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है. उनकी इस पारियों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को मुश्किल में डाल दिया और इंग्लैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई.

2022 से अब तक के सबसे सफल ओपनर

बेन डकेट का फॉर्म पिछले कुछ समय से लगातार शानदार रहा है. एक दिसंबर 2022 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में कोई भी ओपनर 1700 रनों के पार नहीं पहुंच पाया है, लेकिन डकेट ने इस सीमा को भी पार कर लिया है. उन्होंने 43 पारियों में 45 की औसत से 1832 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक जड़े हैं, जो उन्हें वर्तमान दौर के सबसे सफल ओपनरों में से एक बनाता है.

दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा हैं, जिन्होंने 39 पारियों में 1605 रन बनाए हैं. वहीं, इंग्लैंड के ही जैक क्रॉली 1450 रन बना चुके हैं. भारतीय युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने भी 20 पारियों में 1217 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी है, लेकिन डकेट का रिकॉर्ड इस समय सबसे ऊपर है.

अगला लेख