Begin typing your search...

कौन है वो मुंबई की महिला, जो जाम के लिए मंत्री से जा भिड़ी थी? अब वीडियो जारी कर रखी अपनी बात, बताया क्या हुआ था उस दिन

टीना चौधरी ने महाराष्ट्र के मंत्री गिरीज महाजन के साथ वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक जाम मामले पर अपनी सफाई दी. उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस का ध्यान खींचने के लिए बोतल जमीन पर फेंकी थी. टीना ने बताया कि लंबे समय तक जाम में फंसी रहीं और मंत्री गिरीश महाजन के हस्तक्षेप के बाद ही रास्ता खुल पाया. आइए, उनके बारे में विस्तार से जानते हैं...

teena choudhary video viral
X
टीना चौधरी का वीडियो वायरल

Who is Teena Choudhary: महाराष्ट्र में एक वायरल वीडियो के बाद चर्चा में आईं टीना चौधरी ने अब पूरे मामले पर अपनी सफाई दी है. वीडियो में वह ट्रैफिक जाम को लेकर राज्य के मंत्री गिरीश महाजन से बहस करती नजर आई थीं. टीना ने अब बयान जारी कर कहा कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने लोगों की चिंता के लिए आभार जताया.

टीना चौधरी ने बताया कि 21 अप्रैल को वह अपनी बेटी को म्यूजिक क्लास छोड़कर लौट रही थीं और तय समय पर लेने जाना था, लेकिन रास्ते में भारी जाम में फंस गईं. उनके मुताबिक, करीब 25 मिनट तक कार में फंसी रहीं. जब ट्रैफिक नहीं चला, तो वह खुद कारण जानने बाहर निकलीं.



कौन हैं टीना चौधरी?

टीना चौधरी एक आम नागरिक और कामकाजी मां हैं. गिरीश महाजन से भिड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. उन पर सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगा है. वे वीडियो में चिल्लाते हुए सुनाई दे रही हैं- Get out of here. इस दौरान टीना ने रैली को मैदान में ले जाने की भी मांग की.

टीना चौधरी ने क्या कहा?

टीना चौधरी के मुताबिक, वह लगभग डेढ़ घंटे तक पुलिस से मदद मांगती रहीं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. टीना ने कहा कि जाम की वजह सड़क पर खड़ी दो बसें थीं. उन्होंने पुलिस से बार-बार अनुरोध किया कि बसों को हटाकर लोगों को यू-टर्न लेने दिया जाए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई.


वायरल वीडियो पर टीना ने क्या सफाई दी?

वायरल वीडियो में बोतल फेंकने के आरोप पर भी टीना ने सफाई दी. उन्होंने कहा, “मैंने बोतल किसी प्रदर्शनकारी या रैली पर नहीं फेंकी, बल्कि जमीन पर फेंकी थी ताकि पुलिस का ध्यान आकर्षित हो सके.” उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री गिरीश महाजन ही ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने उनकी बात सुनी और उनके निर्देश पर बसें हटाई गईं, जिसके बाद जाम खुला और लोग आगे बढ़ सके.

अगला लेख