Pankti Doshi–Avish Jain कौन, जिनकी बारात ने रोक दी New York की स्पीड, शादी ऐसी की देखते रह गए अंग्रेज
न्यूयॉर्क की चमचमाती सड़कों पर एक भव्य भारतीय बारात ने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. 400 मेहमानों और 8000 फूलों के साथ Pankti Doshi और Avish Jain की यह शाही शादी लग्जरी, परंपरा और ग्लोबल स्टाइल का अनोखा संगम बनकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
New York City की चमचमाती सड़कों पर, जहां आमतौर पर रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सितारे चलते हैं. वहीं अचानक ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे… लोग रुक जाएं, कैमरे निकल आएं… और सड़क बन जाए एक फिल्मी सेट! कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला Fifth Avenue पर, जहां 2026 के Met Gala 2026 से ठीक पहले रेड कार्पेट नहीं, बल्कि एक शाही भारतीय बारात की तैयारी हो रही थी.
बात करें इस शादी में लोग और सजावट की तो 400 मेहमान… 8000 फूल… और करोड़ों का खर्च! ये कोई आम शादी नहीं थी. ये एक ऐसा अनुभव था जिसने पूरे शहर को थाम लिया. पांच दिनों तक चली इस शादी में लग्जरी, ग्लैमर और भारतीय परंपराओं का ऐसा संगम देखने को मिला कि New York City की सड़कें भी बॉलीवुड सेट जैसी लगने लगीं. आइए जानते हैं इस शादी के दुल्हे और दुल्हन के बारे में...
कौन हैं इस रॉयल लव स्टोरी के हीरो-हीरोइन?
पंक्ति दोषी कौन हैं?
पंक्ति दोषी पेशे से एक सर्टिफाइड जेनेटिक काउंसलर हैं और उनके पास जेनेटिक काउंसलिंग में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री है. लेकिन उनकी पहचान सिर्फ मेडिकल फील्ड तक सीमित नहीं है. वह एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं और कई वेंचर्स चला रही हैं, जिनमें DNA Insider जैसी जेनेटिक्स सर्विस कंपनी, एक म्यूजिक फेस्टिवल और इवेंट क्यूरेशन बिजनेस शामिल हैं. वह साउथ एशियन म्यूजिक फेस्टिवल Masala Mixtape की को-फाउंडर भी हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है.
अविश जैन कौन हैं?
वहीं अविश जैन की कहानी भी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. वह दिन में डॉक्टर हैं और रात में परफॉर्मर. न्यू जर्सी से ताल्लुक रखने वाले अविश एक क्लासिकल ट्रेंड बॉलीवुड सिंगर और डांसर हैं. वह Jersey Shore University Medical Centre में एंडोक्रिनोलॉजी के फेलो हैं और जल्द ही सर्टिफाइड एंडोक्रिनोलॉजिस्ट बनने वाले हैं.
कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?
दोनों की मुलाकात 2023 में हुई, जब पंक्ति की कंपनी ने एक इवेंट के लिए अविश को परफॉर्म करने के लिए हायर किया था. यहीं से दोनों के बीच कनेक्शन बना और धीरे-धीरे यह प्रोफेशनल रिश्ता प्यार में बदल गया. यह कपल आज सिर्फ अपनी प्रोफेशनल सक्सेस के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अनोखे और ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए भी दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है.
कैसे चर्चा में बनी ये शादी?
5 अलग-अलग वेन्यू, 6 DJ, 8 कैटरर्स, 10 कोरियोग्राफर्स, 16 फैशन डिजाइनर्स. बारात जब Empire State Building के सामने पहुंची, तो हर नजर वहीं थम गई. सबसे बड़ा आकर्षण? 55 फीट लंबा फ्लोटर, जिस पर दूल्हा और 16 लोगों की टीम डांस करती नजर आई.
क्या बॉलीवुड और ब्रॉडवे का मिला परफेक्ट मेल?
इस शादी को पांच एक्ट्स में इस तरह डिजाइन किया गया था, मानो कोई फिल्म या थिएटर शो लाइव चल रहा हो. हर पल में ड्रामा, डांस और विजुअल ग्रैंडनेस का ऐसा तड़का था, जिसने इसे एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया. वेन्यू भी किसी सपने से कम नहीं थे. Somewhere Nowhere NYC, Polonsky Shakespeare Center, Fifth Avenue और Radio Park. हर दिन एक नई थीम के साथ मेहमानों को बिल्कुल नया अनुभव दिया गया, जिससे पूरी शादी एक मल्टी-डायमेंशनल शो बन गई.
क्यों वायरल हुई ये ‘बिग फैट इंडियन वेडिंग’?
इस शादी की भव्यता सिर्फ मेहमानों तक सीमित नहीं रही. सड़क पर चल रहे आम लोग भी इस नजारे को देखकर ठहर गए. किसी ने मोबाइल निकाला, किसी ने वीडियो रिकॉर्ड किया और कुछ ही घंटों में ये क्लिप्स सोशल मीडिया पर छा गए. नतीजा- वीडियो तेजी से वायरल हुआ और यह बारात ग्लोबल ट्रेंड बन गई.
कपल ने क्या कहा?
कपल का कहना था कि उनकी शादी सिर्फ उनका निजी जश्न नहीं थी, बल्कि उन सभी लोगों के लिए थी जो उनके सफर का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने कहा कि 'हम चाहते थे कि यह शादी सिर्फ हमारे बारे में न हो, बल्कि उन सभी लोगों के बारे में हो जो हमारे साथ हैं… इसलिए हमने सब कुछ न्यूयॉर्क में रखा, ताकि हर कोई इस शहर का असली अनुभव ले सके.”
इस कहानी की सबसे खास बात क्या है?
यह शादी सिर्फ एक लग्जरी इवेंट नहीं थी, बल्कि एक अनोखा सांस्कृतिक संगम थी, जहां भारतीय परंपराएं और ग्लोबल लाइफस्टाइल एक साथ नजर आए. इससे पहले भी कई शादियां सुर्खियों में रही हैं, लेकिन पंक्ति और अविश की यह शादी एक नया बेंचमार्क सेट करती है. जहां सपनों को सिर्फ देखा नहीं, बल्कि पूरी भव्यता के साथ जिया भी गया.




