Sidharth-Kiara की पहली लग्जरी फैमिली ट्रिप, सामने आई आलीशान विला की झलक, एक रात का रेट सिर्फ 10 लाख!
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मालदीव में बेटी साराया संग खूबसूरत छुट्टियां बिताईं और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इस दौरान कपल Nautilus Maldives के अल्ट्रा-लग्जरी रिसॉर्ट में ठहरा, जहां एक रात का किराया लाखों में है.
कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने अपनी नन्ही बेटी साराया के साथ मालदीव में वेकेशन मनाया. बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा और सिद्धार्थ ने हाल ही में अपनी बेटी साराया के साथ मालदीव की खूबसूरत छुट्टियों की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों को देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता. कपल बेहद खुश और अट्रैक्टिव लग रहा है. उन्होंने दिखाया है कि छोटी सी बेटी के साथ घूमना कितना खास और मजेदार हो सकता है.
कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वॉर्डरोब की झलक भी शेयर की, जिसमें मम्मी-बेटी के मैचिंग कपड़े दिखाए गए. एक प्यारी तस्वीर में छोटी साराया एक रंग-बिरंगी किताब पढ़ती हुई नजर आ रही है, जिसमें समुद्र के नीचे रहने वाले जीव-जंतुओं की कहानियां है. परिवार को पैडल कोर्ट पर भी खेलते हुए देखा गया. कुल मिलाकर यह छुट्टी परिवार के लिए यादगार बन गई. कियारा ने अपने इंस्टा हैंडल पर वेकेशन की झलक शेयर करते हुए लिखा, 'धूप से सराबोर दिन, नमकीन बाल और जीवन के प्यार से भरा एक शांत दिल.'
कहां ठहरे थे कियारा और सिद्धार्थ?
कियारा और सिद्धार्थ ने मालदीव के लग्जरी रिसॉर्ट 'द नॉटिलस' में अपना स्टे बुक किया था. यह रिसॉर्ट समुद्र तट और नीले पानी के ऊपर बने खूबसूरत विला के लिए मशहूर है. रिसॉर्ट खुद को 'नीले पानी से घिरा बोहेमियन ठिकाना' कहता है. यहां शांति, सुकून और लग्जरी का पूरा माहौल मिलता है.
मील और ड्रिंक अरेजमेंट्स
यहां खाने की कोई कमी नहीं है. मेडिटेरेनियन से लेकर यूरोपीय स्टाइल के मजेदार डिश अवेलेबल हैं. ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तक सबकुछ बेहद लाजवाब. सबसे अच्छी बात यह है कि रिसॉर्ट में खाने-पीने का कोई फिक्स टाइम नहीं है. आप जब चाहें, खा सकते हैं. इसके अलावा कोई ड्रेस कोड भी नहीं है, यानी कम्फर्टेबल कपड़ों में घूम सकते हैं.
क्या-क्या कर सकते हैं वहां?
नॉटिलस मालदीव में मेहमानों के लिए ढेर सारी मजेदार एक्टिविटीज हैं:
लग्जरी यॉट में समुद्र की सैर
साफ नीले पानी में स्नॉर्कलिंग या डाइविंग
पर्सनल पार्टी ऑर्गनाइज करना
तारों भरे आसमान के नीचे आउटडोर मूवी नाइट
सी-साइट पर सैर
वॉटर स्पोर्ट्स जैसे जेट स्की, पैरासेलिंग आदि
चाहे आप एडवेंचर पसंद करते हों या आराम करना चाहते हों, यह जगह दोनों के लिए परफेक्ट है. ठहरने की व्यवस्था और खर्च नॉटिलस एक छोटा और एक्सक्लूसिव रिसॉर्ट है, जिसमें सिर्फ 26 खास विला हैं. हर विला में अपना पर्सनल स्विमिंग पूल और अलग सिटिंग एरिया है.
विला और उनकी कीमत (पर नाईट):
ओशन हाउस – ₹1,96,639
बीच हाउस – ₹2,04,183
ओशन रेसिडेंस – ₹2,34,442
दो बेडरूम बीच रेसिडेंस – ₹4,91,512
दो बेडरूम नॉटिलस रिट्रीट – ₹4,91,512
तीन बेडरूम नॉटिलस मेंशन – ₹9,83,192
नोट: ये कीमतें बदल सकती हैं. इसमें टैक्स और अन्य चार्जेस अलग से लग सकते हैं. हां, अगर आप भी कियारा और सिद्धार्थ की तरह वेकेशन मनाने का सोच रहे है तो नॉटिलस मालदीव एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.




