'Toxic' की बोल्डनेस से परेशान हुईं Kiara Advani, इंटीमेट सीन्स कम करने की लगाई मेकर्स से गुहार!
यश की मचअवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' एक बार फिर पोस्टपोन हो गई है. इसी बीच कियारा आडवाणी ने फिल्म के इंटीमेट सीन को लेकर मेकर्स से बदलाव की मांग की है.
इस साल बॉलीवुड में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कई धमाकेदार फिल्में अभी आने वाली हैं, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आज हम साउथ सिनेमा की बात करते हैं. साउथ सुपरस्टार यश के पास फिलहाल दो बहुत बड़ी फिल्में हैं. पहली है 'टॉक्सिक' (Toxic) और दूसरी है 'रामायण'. इन दोनों फिल्मों का क्रेज काफी ज्यादा है. लेकिन टॉक्सिक फिल्म को लेकर अभी नई अपडेट आई है. लेकिन यह फिल्म एक बार फिर से टल गई है, यानी पोस्टपोन हो गई है. पहले इस फिल्म को 19 मार्च को रिलीज करने की योजना थी.
उस समय दूसरी फिल्म 'धुरंधर 2' भी उसी डेट पर आने वाली थी, इसलिए टॉक्सिक को हटा दिया गया था. बाद में मेकर्स ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही समस्याओं के कारण डेट बदली गई है और नई रिलीज डेट 4 जून रखी गई थी. अब अफसोस की बात है कि 4 जून की डेट से भी फिल्म को आगे बढ़ा दिया गया है. फिल्म में यश के साथ 5 बड़ी एक्ट्रेस काम कर रही हैं- कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया. लेकिन अब खबर आ रही है कि कियारा आडवाणी ने अपना मन बदल लिया है.
क्या है कियारा आडवाणी की डिमांड?
कियारा आडवाणी के लिए इस समय 'टॉक्सिक' ही सबसे बड़ी फिल्म है. उन्होंने प्रेग्नेंसी से पहले ही इस फिल्म की शूटिंग कर ली थी. फिल्म में वे यश की अपोजिट फीमेल लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी का एक गाना पहले ही रिलीज हो चुका है, जो काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में यश और कियारा के बीच कई रोमांटिक सीन हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद इंटीमेट सीन को लेकर काफी चर्चा और बवाल हुआ था. अब एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कियारा आडवाणी ने फिल्म के मेकर्स से कुछ खास अनुरोध किया है.
कियारा ने मेकर्स से क्या कहा?
फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने ही कियारा को इस रोल के लिए तैयार किया था. शूटिंग के दौरान यश और कियारा के इंटीमेट सीन की शूटिंग हो चुकी है. उस समय कियारा काफी कम्फर्टेबल थी. लेकिन जब उन्होंने तैयार सीन देखा, तो उनका मन बदल गया. रिपोर्ट के अनुसार, कियारा अब चाहती हैं कि इस इंटीमेट सीन की लंबाई कम कर दी जाए. इतना ही नहीं, उन्होंने टीम से यह भी पूछा है कि क्या इस पूरे सीन को फिल्म से हटाया जा सकता है? अभी यह नहीं पता है कि मेकर्स कियारा की इस मांग को मानेंगे या नहीं. वे सीन को छोटा करेंगे या वैसा ही रखेंगे, यह केवल फिल्म के मेकर्स ही बता सकते हैं.
कियारा की फीस और पिछली फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा आडवाणी इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये की फीस ले रही हैं. यह उनकी पिछली फिल्मों की फीस से काफ़ी ज्यादा है. उनकी पिछली बड़ी फिल्म 'वॉर 2' रही थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. टॉक्सिक फिल्म यश के करियर की बड़ी फिल्म मानी जा रही है. ऐसे में कियारा के मन बदलने की खबर फिल्म की टीम के लिए थोड़ी चुनौती भरी हो सकती है.




