Begin typing your search...

दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस Anne Hathaway ने फिल्म प्रमोशन के लिए रिपीट किया आइकॉनिक लुक, ग्रीन कोट में दिखा ग्लैमर

हॉलीवुड एक्ट्रेस Anne Hathaway ने अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में अपने पुराने “Devil Wears Prada” वाले आइकॉनिक ग्रीन कोट लुक को दोबारा रिपीट किया, जिससे उनका ग्लैमर और स्टाइल फिर सुर्खियों में आ गया.

Anne Hathaway
X

दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस Anne Hathaway ने रिपीट किया आइकॉनिक लुक

( Image Source:  instagram-@disruptions )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 2 May 2026 8:21 AM IST

हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे एक बार फिर अपने स्टाइल और फैशन को लेकर चर्चा में हैं. वह अपनी फिल्म The Devil Wears Prada 2 के प्रमोशन में लगातार शानदार और यादगार लुक्स दिखा रही हैं. खास बात यह है कि इस बार उन्होंने अपने पुराने किरदार 'Andy Sachs' की झलक को फिर से जिंदा कर दिया है.

ग्रीन कोट में उनका यह आइकॉनिक अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. खास बात यह रही कि उन्होंने पुराने स्टाइल को नए और मॉडर्न टच के साथ कैरी किया, जिससे उनका ग्लैमर और भी ज्यादा निखरकर सामने आया.

ऐनी ने किया पुरानी फिल्म का आइकॉनिक लुक रिपीट

ऐनी हैथवे हाल ही में न्यूयॉर्क में एक टॉक शो के दौरान नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी पुरानी फिल्म से जुड़ा एक खास कोट पहना. यह वही हरा रंग का टॉप कोट था, जो उन्होंने पहली The Devil Wears Prada फिल्म के मशहूर मेकओवर सीन में पहना था. उस समय यह लुक काफी फेमस हुआ था, जिसमें वह स्टाइलिश आउटफिट के साथ 'Vogue' गाने पर रनवे पर चलती नजर आई थीं. इस बार भी वही कोट पहनकर उन्होंने पुराने जादू को दोबारा जगा दिया.

पुराने लुक को दिया मॉडर्न टच

इस बार ऐनी हैथवे ने अपने इस क्लासिक आउटफिट को थोड़ा मॉडर्न अंदाज़ दिया. उन्होंने इसे डार्क कैट-आई सनग्लासेस और ब्राउन ग्लिटर हील्स के साथ स्टाइल किया. जहां पहले उनका लुक ज्यादा ग्लैमरस और बोल्ड था, वहीं इस बार उन्होंने इसे ज्यादा सटल और एलीगेंट अंदाज़ में पेश किया. इससे उनका लुक और भी क्लासी और फ्रेश नजर आया.

ऐनी हैथवे बनीं दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस

ऐनी हैथवे हॉलीवुड की बहुत मशहूर और सक्सेसफुल एक्ट्रेस मानी जाती हैं. वह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस रह चुकी हैं. अब उन्होंने एक और बड़ी अचीवमेंट हासिल की है और साल 2026 में उन्हें “वर्ल्ड मोस्ट ब्यूटीफुल स्टार” का खिताब दिया गया है.

अगला लेख