पैसे के लिए काम करने वाला नौकर-तारीफ करने वाला दोस्त, चाणक्य ने बताया किन 4 लोगों से रहना चाहिए सावधान
चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए जो सिर्फ स्वार्थ के लिए जुड़े हों. पैसे के लिए काम करने वाला नौकर भरोसेमंद नहीं होता, क्योंकि उसका उद्देश्य केवल लाभ होता है. जरूरत से ज्यादा तारीफ करने वाला दोस्त भी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि वह सच्चा नहीं होता. इसी तरह संकट में साथ छोड़ने वाला साथी और सामने मीठा लेकिन पीछे बुरा बोलने वाला व्यक्ति भी नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे लोगों से दूरी बनाकर ही जीवन में सुरक्षित और सफल रहा जा सकता है.
आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में भरोसा सबसे बड़ा दांव बन चुका है. हर इंसान अपने आसपास ऐसे लोगों की तलाश में रहता है, जिन पर वह आंख मूंदकर विश्वास कर सके. लेकिन हकीकत यह है कि कई बार यही भरोसा सबसे बड़ा धोखा बन जाता है. कोई वफादारी का दावा करता है, तो कोई हर वक्त साथ निभाने की बात करता है, मगर वक्त आने पर रिश्तों की असलियत सामने आ जाती है. आज के इस कहानी में हम उन चार लोगों के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनसे हमेशा सावधान रहना चाहिए
कहते हैं कि समय से बड़ा कोई शिक्षक नहीं होता. यही समय तय करता है कि कौन अपना है और कौन सिर्फ दिखावे का साथी. इसी सच्चाई को समझाने के लिए चंद्रगुप्त मौर्य और उनके गुरु आचार्य चाणक्य के बीच हुई एक चर्चा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी उस दौर में थी.
सबसे ज्यादा धोखा कौन देता है?
नदी किनारे टहलते हुए चंद्रगुप्त के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही थी. चाणक्य ने पूछा, “पुत्र, मन इतना व्याकुल क्यों है?” चंद्रगुप्त बोले, “गुरुदेव, मैं अपने सेवकों, मित्रों, रिश्तेदारों और विद्वानों पर भरोसा करना चाहता हूं, लेकिन बार-बार विश्वास टूट जाता है. आखिर सबसे ज्यादा धोखा कौन देता है?” चाणक्य ने शांत स्वर में कहा कि 'पुत्र, असली खतरा बाहर के दुश्मनों से नहीं, बल्कि अपने ही लोगों से होता है. आज मैं तुम्हें चार ऐसे लोगों के बारे में बताऊंगा, जिनसे हमेशा सतर्क रहना चाहिए.'
क्यों खतरनाक होता है स्वार्थी सेवक?
चाणक्य ने समझाया, “जो सेवक सिर्फ पैसे या फायदे के लिए तुम्हारे साथ है, वह कभी वफादार नहीं हो सकता. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक राजा ने अपने सेवक को सोने से भरी थैली दी, लेकिन जब दुश्मनों ने उससे ज्यादा धन का लालच दिया, तो उसने अपने ही राजा के राज खोल दिए. याद रखो,” चाणक्य बोले, “जो सिर्फ पैसे के लिए जुड़ा है, वह कीमत मिलते ही बदल जाएगा.'
क्या हर तारीफ करने वाला दोस्त सच में दोस्त होता है?
चाणक्य ने कहा कि 'सच्चा मित्र वह होता है जो तुम्हें रोकता है, तुम्हारी गलतियां बताता है. लेकिन जो हर बात पर तुम्हारी तारीफ करता है, वह मित्र नहीं, छिपा हुआ शत्रु है.' उन्होंने बताया कि एक राजा अपने ऐसे ही मित्र की वजह से गलत फैसले लेने लगा, क्योंकि कोई उसे टोकने वाला नहीं था. नतीजा यह हुआ कि उसका राज्य बर्बाद हो गया. मीठी बातें हमेशा सच्ची नहीं होतीं.'
क्यों रिश्तेदार भी बन सकते हैं सबसे बड़े दुश्मन?
चाणक्य ने कहा कि 'रिश्ते सिर्फ खून से नहीं, भावनाओं से चलते हैं. जहां ईर्ष्या आ जाती है, वहां रिश्ते कमजोर हो जाते हैं.' उन्होंने दुर्योधन का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे जलन ने पूरे परिवार को युद्ध में झोंक दिया. ऐसे रिश्तेदार आपकी खुशी में मुस्कुराते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर जलते रहते हैं.'
क्या विद्वान व्यक्ति भी नुकसान पहुंचा सकता है?
चाणक्य ने स्वर में कहा, “सबसे खतरनाक वह व्यक्ति होता है जो बुद्धिमान तो हो, लेकिन वफादार न हो.' उन्होंने बताया कि एक विद्वान ने लालच में आकर दुश्मनों को राज्य के रहस्य बता दिए, जिससे पूरे राज्य का पतन हो गया. ज्ञान तभी ताकत है, जब उसके साथ निष्ठा भी हो.'
तो आखिर भरोसा किस पर करें?
चंद्रगुप्त ने अंत में पूछा, 'गुरुदेव, क्या किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए? चाणक्य ने मुस्कुराते हुए कहा कि 'भरोसा करो, लेकिन आंखें खोलकर, सेवक को उसके काम से परखो. मित्र वही चुनो जो सच बोले. रिश्तेदार वही सच्चा है जो आपकी सफलता में खुश हो. और विद्वान वही रखो जो आपके रहस्यों की रक्षा करे. ' उन्होंने आगे कहा, “जीवन का सबसे बड़ा कवच सतर्कता है. क्योंकि धोखा अक्सर दूर के दुश्मनों से नहीं, बल्कि पास के लोगों से मिलता है.'




