Begin typing your search...

एक लग्जरी कार के बराबर, हर घड़ी की कीमत! क्या आपने देखा Hardik Pandya का शाही कलेक्शन?

हार्दिक पांड्या का वॉच कलेक्शन उनके रॉयल टेस्ट और हाई-एंड फैशन सेंस का बेहतरीन उदाहरण है. क्लासिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक, उनकी घड़ियों का कलेक्शन न सिर्फ महंगा है, बल्कि हर पीस अपने आप में एक स्टेटमेंट है.

Hardik Pandya luxury watch collection
X

Hardik Pandya luxury watch collection

विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर4 Mins Read

Updated on: 27 April 2026 2:44 PM IST

Hardik Pandya Watch Collection: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सिर्फ अपने दमदार खेल के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और स्टाइलिश अंदाज के लिए भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं. मैदान पर आक्रामक बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले हार्दिक, मैदान के बाहर अपनी महंगी और एक्सक्लूसिव पसंद से भी फैंस को हैरान कर देते हैं.

खासतौर पर उनका वॉच कलेक्शन उनके रॉयल टेस्ट और हाई-एंड फैशन सेंस का बेहतरीन उदाहरण है. क्लासिक से लेकर मॉडर्न डिजाइन तक, उनकी घड़ियों का कलेक्शन न सिर्फ महंगा है, बल्कि हर पीस अपने आप में एक स्टेटमेंट है. आईपीएल 2026 के दौरान भी हर मैच में हार्दिक को अलग-अलग घड़ी पहने हुए देखा गया है. उनकी एक-एक घड़ी की कीमत किस लग्जरी कार से कम नहीं है.

हार्दिक के पास कौन-कौन सी घड़ी?

1. Patek Philippe Nautilus

Patek Philippe Nautilus Emerald Bezel Watch हार्दिक के कलेक्शन की सबसे चर्चित घड़ियों में से एक है. इस घड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी, जहां इसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई गई थी. हालांकि बाद में हार्दिक ने खुद स्पष्ट किया कि इसकी असली कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है.

X/ @monk258012

ये भी पढ़ें :IPL 2026: बल्लेबाज के खाते में क्यों नहीं जुड़ते Super Over के रन, क्या कहता है नियम?

2. Patek Philippe Nautilus Ruby Set

Patek Philippe Nautilus Ruby Set Watch हार्दिक की एक और शानदार घड़ी है, जिसमें रूबी जड़े बेज़ल और शानदार डिजाइन देखने को मिलता है. उन्हें इस घड़ी के साथ छुट्टियों के दौरान देखा गया था. इस एक्सक्लूसिव घड़ी की कीमत लगभग 7,50,31,137 रुपये बताई जाती है.

X/ @Jitendar_Paviya

ये भी पढ़ें :क्या Angkrish Raghuvanshi को आउट होने से बचा सकते थे पंत? अंपायर के फैसले और IPL नियम पर छिड़ी बहस

3. Patek Philippe Nautilus Phoenix

Patek Philippe Nautilus Phoenix हार्दिक के कलेक्शन का सबसे यूनिक पीस माना जाता है. इस घड़ी में डायमंड जड़ा डायल और फीनिक्स की शानदार डिजाइन मौजूद है, जो शक्ति और बदलाव का प्रतीक है. यह लिमिटेड एडिशन घड़ी लगभग 5 करोड़ रुपये की बताई जाती है और इसे देखकर साफ पता चलता है कि हार्दिक सिर्फ महंगी नहीं, बल्कि यूनिक चीजों के भी शौकीन हैं.

X/ @Jitendar_Paviya

ये भी पढ़ें :Punjab Kings की मालकिन Preity Zinta के पास हैं ऐसी लग्जरी कारें, जिनको बनाना बंद कर चुकी है कंपनियां; देखें पूरी लिस्ट

4. Patek Philippe Nautilus Diamond Watch

Patek Philippe Nautilus Diamond Watch पूरी तरह हीरों से जड़ी यह घड़ी हार्दिक के कलेक्शन की सबसे चमकदार घड़ियों में से एक है. इंस्टाग्राम पर इस घड़ी के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई थी. इसकी कीमत करीब 5,29,63,156 रुपये आंकी गई है.

5. Patek Philippe Nautilus Perpetual Calendar

Patek Philippe Nautilus Perpetual Calendar हार्दिक के कलेक्शन में एक और शानदार घड़ी है, जिसमें परपेचुअल कैलेंडर फीचर मौजूद है. यह घड़ी न सिर्फ खूबसूरत है, बल्कि तकनीकी रूप से भी बेहद एडवांस है. इसकी कीमत करीब 2,20,67,709 रुपये बताई जाती है.

X/ @Jitendar_Paviya

6. Patek Philippe Nautilus Brown Dial Rose Gold

Patek Philippe Nautilus Brown Dial Rose Gold हार्दिक के कलेक्शन की एक और शानदार घड़ी है, जिसमें ब्राउन डायल और रोज गोल्ड केस दिया गया है. इसकी कीमत लगभग 1,76,54,167 रुपये है और यह घड़ी उनके क्लासिक और एलिगेंट स्टाइल को दर्शाती है.

7. Richard Mille RM 27-04 Rafael Nadal

हार्दिक पांड्या के कलेक्शन में Richard Mille RM 27-04 Rafael Nadal भी है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में हार्दिक पांड्या ने घड़ी को पहना था. जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये मानी जाती है.

X/ @Jitendar_Paviya

8. Richard Mille RM 67-02

हार्दिक पांड्या को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान Richard Mille RM 67-02 पहने हुए भी देखा गया था. जिसकी कीमत लगभग 4.35 करोड़ रुपये है.

हार्दिक पंड्यास्टेट मिरर स्पेशल
अगला लेख