Sahil Parakh कौन हैं, जिन्होंने RCB के खिलाफ किया IPL डेब्यू? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 75 गेंद में जड़े थे नाबाद 109 रन
Sahil Parakh आज RCB के खिलाफ DC की ओर से अपना IPL डेब्यू कर रहे हैं. वे उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 75 गेंद में 109 रन बनाए थे.
Sahil Parakh IPL Debut in DC vs RCB Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi कैपिटल्स) की ओर से साहिल परख ने आज अपना आईपीएल डेब्यू किया, लेकिन वे खाता भी नहीं खोल सके. भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें दूसरी ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया.
RCB के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इसलिए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रहेगा. उन्होंने टीम के फॉर्म पर भरोसा जताते हुए कहा कि अलग-अलग खिलाड़ी अलग मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम उसी लय को जारी रखना चाहती है. वहीं, DC के कप्तान Axar Patel ने माना कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी ही चुनते. उन्होंने पिछले मैच का जिक्र करते हुए कहा कि 264 रन बनाने के बावजूद हार मिली, जिसका बड़ा कारण कैच ड्रॉप होना था. उन्होंने यह भी बताया कि इस मैच में टीम ने बदलाव करते हुए अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाजों Dushmantha Chameera और Kyle Jamieson को शामिल किया है, ताकि पावरप्ले में विकेट हासिल किए जा सकें.
कौन हैं साहिल परख? (Sahil Parakh)
साहिल पारख महाराष्ट्र के एक युवा और उभरते हुए क्रिकेटर हैं, जो बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और पार्ट-टाइम लेग स्पिनर हैं. उनका जन्म 7 जून 2007 को नासिक, महाराष्ट्र में हुआ. वह अभी महज 18 साल के हैं.
साहिल ने सितंबर 2024 में अंडर-19 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 75 गेंदों में नाबाद 109 रनों की तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं. दिल्ली कैपिटल्स ने उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए आईपीएल 2026 की नीलामी में उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा.
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) में साहिल 'ईगल नासिक टाइटन्स' के लिए खेलते हैं, जहां उन्होंने 177 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. वह 25 अप्रैल 2026 को अभ्यास सत्र के दौरान चेहरे पर गेंद लगने से चोटिल हो गए थे, लेकिन उन्होंने शानदार रिकवरी करते हुए आज मैदान पर वापसी की है. साहिल घरेलू स्तर पर महाराष्ट्र की टीम और इंडिया अंडर-19 के लिए खेलते हैं. उन्होंने कुल 9 टी-20 पारियों में लगभग 170+ के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 47 रन रहा है जो उन्होंने महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में बनाए थे.
इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार है:
Delhi Capitals (Playing XI)
साहिल पराख, KL Rahul (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जेमिसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन.
Royal Challengers Bengaluru (Playing XI)
Virat Kohli, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.
अब देखना दिलचस्प होगा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली बड़ा स्कोर खड़ा कर पाती है या RCB की गेंदबाजी उन्हें रोक पाती है. मुकाबला हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है.




