बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी. कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां मुकाबला बेहद करीबी है. इस चुनाव में महिलाएं किंगमेकर की भूमिका में सामने आई हैं. यही वजह है कि अब हर पार्टी की रणनीति महिला वोट बैंक के इर्द-गिर्द ही घूम रही हैं. आइए उन सीटों के बारे में जानते हैं, जहां महिला वोटर्स पूरे गेम को पलट सकती हैं.