Begin typing your search...

खुद हटे या हटाया गया! 27 करोड़ के Rishabh Pant ने छोड़ी LSG की कप्तानी, IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

IPL 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद Rishabh Pant ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है. LSG ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि पंत ने खुद कप्तानी से हटने की इच्छा जताई थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने स्वीकार कर लिया.

Rishabh Pant photo
X

ऋषभ पंत 

Rishabh Pant Steps Down As LSG Captain: IPL 2026 में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद आखिरकार Lucknow Super Giants में बड़ा बदलाव हो गया है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने शुक्रवार को कप्तानी छोड़ दी. लखनऊ सुपर जायंट्स ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की कि पंत ने खुद कप्तानी से हटने की इच्छा जताई थी और फ्रेंचाइजी ने उनके फैसले को तुरंत स्वीकार कर लिया.

LSG ने अपने बयान में कहा, “ऋषभ पंत ने कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था. ऐसे फैसले आसान नहीं होते. कप्तान के रूप में उन्होंने टीम के लिए जो योगदान दिया, उसके लिए हम आभारी हैं. अब हमारा फोकस टीम को फिर से मजबूत बनाने और नए सिरे से तैयार करने पर है.”

27 करोड़ के कप्तान, लेकिन टीम रही फिसड्डी

पंत IPL 2025 से पहले रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में लखनऊ टीम से जुड़े थे. उनसे उम्मीद थी कि वह टीम को नई दिशा देंगे, लेकिन पिछले दो सीजन में LSG प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी. IPL 2026 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. लखनऊ ने 10 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज कीं और पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही. मैदान पर भी कई बार पंत निराश और दबाव में दिखाई दिए. मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत के दौरान उनके चेहरे पर थकान और हताशा साफ नजर आती थी.

बैटिंग में भी नहीं चला बल्ला

पंत ने इस सीजन 14 मैचों में 312 रन बनाए. उनका औसत 33.61 और स्ट्राइक रेट 146.79 रहा. सीजन की शुरुआत में उन्हें ओपनिंग कराई गई, लेकिन यह प्रयोग सिर्फ एक मैच चला. बाद में वह नंबर-3 पर खेले और सीजन के अंत तक बल्लेबाजी क्रम में और नीचे भेज दिए गए. हालांकि 2025 की तुलना में उनके आंकड़े थोड़े बेहतर रहे, क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने सिर्फ 269 रन बनाए थे.

ऋषभ पंत का IPL 2026 में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • DC के खिलाफ 7 रन
  • SRH के खिलाफ नाबाद 68 रन
  • KKR के खिलाफ 10 रन
  • GT के खिलाफ 18 रन
  • RCB के खिलाफ 1 रन
  • PBKS के खिलाफ 43 रन
  • RR के खिलाफ 0 रन
  • KKR के खिलाफ 42 रन
  • MI के खिलाफ 15 रन
  • RCB के खिलाफ नाबाद 32 रन
  • CSK के खिलाफ 15 रन
  • CSK के खिलाफ बैटिंग नहीं आई
  • RR के खिलाफ 35 रन
  • PBKS के खिलाफ 26 रन

ड्रेसिंग रूम में क्या सबकुछ ठीक नहीं था?

सीजन के दौरान कई बार पंत के बयान चर्चा में रहे. उन्होंने इशारों-इशारों में कहा था कि सपोर्ट स्टाफ में 'बहुत ज्यादा कोच' हैं. इसके बाद ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर सवाल उठने लगे थे. टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट Tom Moody ने भी सीजन खत्म होने के बाद नेतृत्व में बदलाव के संकेत दिए थे. उन्होंने कहा था, “कप्तानी के लिहाज से यह सीजन पंत के लिए चुनौतीपूर्ण रहा. टीम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी. अब हमें भविष्य के लिए बड़े फैसले लेने होंगे.”

अब कौन बनेगा LSG का कप्तान?

पंत के कप्तानी छोड़ने के बाद अब टीम के नए कप्तान को लेकर चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक Aiden Markram और Mitchell Marsh कप्तानी की रेस में सबसे आगे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि लखनऊ सुपर जायंट्स अगले सीजन से पहले किस तरह टीम में बदलाव करती है और क्या ऋषभ पंत बतौर खिलाड़ी नई शुरुआत कर पाते हैं या नहीं.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख