Begin typing your search...

पाकिस्तान में भी गूंज रहा 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi का नाम, PSL टीम के मालिक ने कहा- Future Superstar

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी अब सरहद पार भी चर्चा का विषय बन चुकी है. PSL टीम के मालिक जावेद अफरीदी ने SRH के खिलाफ उनकी 97 रन की पारी देखने के बाद उन्हें 'भविष्य का सुपरस्टार' बताया. IPL 2026 में वैभव की बल्लेबाजी ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है.

vaibhav sooryavanshu
X

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi अब सिर्फ IPL का नाम नहीं रह गए हैं… वे एक ऐसा तूफान बन चुके हैं जिसकी गूंज अब पाकिस्तान सुपर लीग तक पहुंच गई है. PSL की टीम के मालिक Javed Afridi ने राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनर की जमकर तारीफ की है. SRH के खिलाफ एलिमिनेटर में वैभव की 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी देखने के बाद अफरीदी खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

जावेद अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “15 साल के वैभव सूर्यवंशी की 97 रन की पारी देखकर मैं सच में दंग रह गया. जिस तरह उसने बल्लेबाजी की, वह सीट से उठने नहीं देने वाला क्रिकेट था. इतनी कम उम्र में ऐसा टैलेंट बहुत दुर्लभ होता है. वह भविष्य का सुपरस्टार है.” अफरीदी ने आगे यह भी कहा कि PSL जैसी लीग्स का मकसद भी ऐसे ही युवा खिलाड़ियों को मंच देना है ताकि पाकिस्तान के खिलाड़ी भी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखा सकें.

SRH के गेंदबाजों की उड़ा दी धज्जियां

एलिमिनेटर मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने शुरुआत से ही वैभव को रोकने के लिए खास प्लान बनाया था. Pat Cummins और SRH के गेंदबाज लगातार यॉर्कर और फुल लेंथ गेंदों से उन्हें बांधने की कोशिश करते रहे, लेकिन वैभव ने हर प्लान को ध्वस्त कर दिया.

  • 29 गेंदों में 97 रन
  • 12 छक्के
  • 5 चौके
  • स्ट्राइक रेट 334.48

ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे

वैभव IPL 2026 में अब तक 15 पारियों में 680 रन बना चुके हैं. उनका औसत 45.33 और स्ट्राइक रेट 242.85 का है. इस सीजन में वे 1 शतक, 4 अर्धशतक और 65 छक्के लगा चुके हैं. उन्होंने Chris Gayle का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों (59) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

वैभव का फोकस अभी भी सिर्फ क्रिकेट

इतनी तारीफ और चर्चा के बावजूद वैभव बेहद शांत नजर आते हैं. मैच के बाद उन्होंने कहा, “मैं ज्यादा नहीं सोचता. बस यही सोचता हूं कि सामने कौन गेंदबाज है, विकेट कैसा है और बाउंड्री कितनी बड़ी है. जब मैं पॉजिटिव इंटेंट से खेलता हूं तो गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान रॉयल्स अब उसी अंदाज में अगला मैच जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहती है.

अब GT के सामने सबसे बड़ा सवाल… अब Qualifier-2 में Gujarat Titans के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है- वैभव सूर्यवंशी को आखिर रोकेगा कौन? क्योंकि इस वक्त IPL 2026 में ऐसा लग रहा है कि अगर वैभव 20-25 गेंद टिक गए… तो मैच विरोधी टीम के हाथ से निकलना लगभग तय है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख