Begin typing your search...

‘अब और नहीं…’ Mumbai Indians छोड़ेंगे Hardik Pandya! IPL 2026 के बीच ही लिया बड़ा फैसला, क्या ड्रेसिंग रूम में हुई थी लड़ाई?

मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या का रिश्ता अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने IPL 2026 के दौरान ही फ्रेंचाइज़ी को बता दिया था कि वे अगले सीजन में टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे. लगातार खराब प्रदर्शन, ड्रेसिंग रूम की अंदरूनी खींचतान और मानसिक दबाव ने इस रिश्ते को आखिरकार खत्म करने की तरफ धकेल दिया.

Hardik Pandya
X

Hardik Pandya  

Hardik Pandya Likely To Leave Mumbai Indians After IPL 2026: हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस की कहानी शायद अब अपने आखिरी मोड़ पर पहुंच चुकी है. जिस वापसी को मुंबई इंडियंस के 'रीबूट' के तौर पर देखा जा रहा था, वही अब एक अधूरी और विवादों से भरी कहानी बनती दिख रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हार्दिक पंड्या ने IPL 2026 के दौरान ही टीम मैनेजमेंट को साफ कर दिया था कि वे अगले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलना चाहते.

तीन साल… और बढ़ता गया दबाव

हार्दिक 2024 में गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस लौटे थे. उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया, लेकिन उसी फैसले ने फ्रेंचाइज़ी के अंदर और बाहर दोनों जगह हलचल मचा दी. पहले ही सीजन में फैंस का गुस्सा खुलकर सामने आया. स्टेडियम में हूटिंग हुई, सोशल मीडिया पर लगातार आलोचना हुई और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही.

2025 में टीम ने वापसी जरूर की और क्वालिफायर-2 तक पहुंची, लेकिन 2026 फिर से बिखराव वाला सीजन साबित हुआ. मुंबई इंडियंस सिर्फ 4 मैच जीत सकी और 14 मैचों में 9वें स्थान पर रही.

रिपोर्ट में क्या कहा गया है?

रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक इस पूरे सीजन में मानसिक रूप से बेहद परेशान और थके हुए थे. बीच टूर्नामेंट में उन्हें बैक स्पैज़म की समस्या भी हुई, जिसके कारण वे कुछ मैच नहीं खेल पाए. उनकी गैरमौजूदगी में Suryakumar Yadav और Jasprit Bumrah ने कप्तानी संभाली. सूत्रों के मुताबिक, प्लेऑफ की उम्मीद खत्म होते ही हार्दिक ने मैनेजमेंट को बता दिया था कि वे अगले सीजन में टीम के साथ नहीं रहेंगे.

क्या ड्रेसिंग रूम में सबकुछ ठीक था?

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस के सभी सीनियर खिलाड़ी एक राय पर नहीं थे. यही बात हार्दिक को सबसे ज्यादा परेशान कर रही थी. सूत्र ने कहा कि 2021 में हार्दिक जिस ड्रेसिंग रूम को छोड़कर गए थे, 2024 में लौटने पर वह पूरी तरह बदल चुका था. टीम के अंदर अलग-अलग सोच और गुटबाजी जैसी स्थिति ने कप्तान के तौर पर हार्दिक का काम और मुश्किल बना दिया.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि हार्दिक इस बात से आहत थे कि भारतीय टीम में खेलते समय उनसे 100 प्रतिशत कमिटमेंट की उम्मीद की जाती थी, लेकिन मुंबई इंडियंस में कप्तानी करते हुए उन्हें वैसा समर्थन महसूस नहीं हुआ.

“He is done with MI”

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में साफ कहा गया है, “हार्दिक अब मुंबई इंडियंस के साथ खत्म हो चुके हैं. ” अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर हार्दिक मुंबई छोड़ते हैं तो उनका अगला ठिकाना कौन सी टीम होगी? क्या कोई नई फ्रेंचाइज़ी उन्हें कप्तान बनाकर टीम का चेहरा बनाएगी? या फिर वे दोबारा किसी पुराने सेटअप के साथ नई शुरुआत करेंगे?

इन सवालों के जवाब शायद अगस्त के आसपास सामने आने शुरू होंगे. लेकिन फिलहाल इतना तय माना जा रहा है कि IPL 2026 हार्दिक और मुंबई इंडियंस की साझेदारी का आखिरी अध्याय साबित हो सकता है.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख