Begin typing your search...

SRH को एलिमिनेटर में 47 रन से रौंदकर शान से क्वालीफायर-2 में पहुंची RR, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी-जोफ्रा आर्चर के 3 विकेट

Rajasthan Royals ने IPL 2026 एलिमिनेटर में Sunrisers Hyderabad को 47 रन से हराकर शानदार अंदाज में क्वालीफायर-2 में जगह बना ली. 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर मैच का रुख बदल दिया, जबकि Jofra Archer ने गेंदबाजी में 3 विकेट लेकर SRH की कमर तोड़ दी.

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Eliminator highlights
X

Sunrisers Hyderabad को Rajasthan Royals ने एलिमिनेटर में हराया

( Image Source:  IPL )

RR Beat SRH in IPL 2026 Eliminator: राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से रौंदकर क्वालीफायर-2 का टिकट पक्का कर लिया है. अब फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला करने के लिए टीम को 29 मई को गुजरात टाइटंस से भिड़ना होगा. वैभव सूर्यवंशी की तेजतर्रार 97 रन की पारी की बदौलत RR ने 8 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए, जिसके जवाब में SRH की पूरी टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई.

SRH की ओर से ईशान किशन ने 11 गेंद में 33 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाए. सलिल अरोड़ा 35, ट्रेविस हेड 17, स्मरण रविचंद्रन 1, हेनरिक क्लासेन 18, नीतीश कुमार रेड्डी 38, ईशान मलिंगा 5 और पैट कमिंस 1 रन बनाकर आउट हुए.

जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि रविंद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा और नांद्रे बर्गर को 2-2 विकेट मिला. वहीं, यश राज पुंजा को 1-1 विकेट मिला.

IPL के एक सीज़न में किसी विदेशी बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन (नॉन-ओपनर्स)

  • 687 - एबी डीविलियर्स (2016)
  • 624 - हेनरिक क्लासेन (2026)
  • 622 - केन विलियम्सन (2018)
  • 552 - ग्लेन मैक्सवेल (2014)
  • 538 - जोस बटलर (2025)

IPL सीज़न में बिना किसी सिंगल-डिजिट स्कोर के सबसे ज़्यादा पारियां

  • 16 - सूर्यकुमार यादव (2025)
  • 16 - डेविड मिलर (2022)
  • 16 - ड्वेन ब्रावो (2012)
  • 15 - हेनरिक क्लासेन (2026)

3 रन से गेल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके वैभव सूर्यवंशी

इससे पहले, वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंद में 12 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए 97 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा. वे महज 3 रन से क्रिस गेल का 30 गेंद में शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए.

वैभव के अलावा, ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बैटिंग की. वे 21 गेंद में 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में जुरेल ने 3 छक्के और 5 चौके लगाए. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 29, कप्तान रियान पराग ने 26, डोनोवन फरेरा ने 12, दसुन शनाका ने 5, जोफ्रा आर्चर ने 4 और नांद्रे बर्गर ने 1 रन बनाए रविंद्र जडेजा 12 रन और सुशांत मिश्रा 1 रन बनाकर नाबाद रहे.

SRH की ओर से प्रफुल हिंगे ने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं. ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश कुमार रेड्डी ने 1-1 विकेट लिए.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख