Begin typing your search...

Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार पर क्या आप भी मेहरबान- जानिए कितनी दमदार

X
Ferrari की हुई टांय-टांय फिस्स ! Ferrari की आवाज गई Electric Supercar हुई लॉन्च !
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी

Updated on: 27 May 2026 10:00 PM IST

Ferrari नाम सुनते ही जेहन में तेज रफ्तार, दमदार इंजन की आवाज और लाल रंग की सुपरकार की तस्वीर उभरती है. लेकिन अब यह आइकॉनिक ब्रांड इलेक्ट्रिक दुनिया में कदम रख चुका है. कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार पेश कर दी है, जिसे भविष्य की ऑटोमोबाइल दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इस नई कार में पारंपरिक इंजन की जगह हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक सिस्टम दिया गया है, जो 1000+ हॉर्सपावर की ताकत और बेहद तेज एक्सीलरेशन देने में सक्षम बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार कुछ ही सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ सकती है और 300 kmph से ज्यादा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकती है. Ferrari का यह कदम सिर्फ एक नई कार लॉन्च नहीं, बल्कि सुपरकार इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक भविष्य की मजबूत घोषणा माना जा रहा है. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या Ferrari के फैंस इस “साइलेंट स्पीड” को उसी जुनून के साथ अपनाएंगे, जैसे वो इंजन की गर्जना को करते आए हैं.


अगला लेख