क्या Vaibhav Sooryavanshi की चमक में फीकी पड़ गई है Yashasvi Jaiswal की बैटिंग, आंकड़ें क्या गवाही दे रहे?
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की है कि टीम के स्टार ओपनर Yashasvi Jaiswal भी उनकी चमक के आगे फीके नजर आने लगे हैं/ आंकड़े बताते हैं कि सूर्यवंशी ने रन, स्ट्राइक रेट, छक्कों और पावरप्ले अटैक, हर मामले में इस सीजन पूरी लीग पर दबदबा बनाया है.
Vaibhav Sooryavanshi और Yashasvi Jaiswal
Vaibhav Sooryavanshi vs Yashasvi Jaiswal: आईपीएल 2026 में अगर किसी एक बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी... जिस अंदाज में उन्होंने इस सीजन गेंदबाजों पर हमला बोला है, उसने न सिर्फ विपक्षी टीमों को हिला दिया, बल्कि राजस्थान रॉयल्स के सीनियर स्टार यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी भी कहीं पीछे छूटती नजर आ रही है.
क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ी भी अब खुलकर कहने लगे हैं कि वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम के पूरे बैटिंग टेम्पलेट को बदल दिया है. पूर्व भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin ने भी माना कि सूर्यवंशी की बेखौफ बैटिंग ने यशस्वी जायसवाल जैसे स्थापित इंटरनेशनल ओपनर पर भी दबाव बढ़ा दिया. अगर दोनों खिलाड़ियों के आईपीएल 2026 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो तस्वीर काफी साफ दिखाई देती है.
15 पारियों में करीब 680 रन
वैभव सूर्यवंशी ने 15 पारियों में करीब 680 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 240 से ऊपर रहा है, जो टी20 क्रिकेट में लगभग वीडियो गेम जैसे आंकड़े माने जा रहे हैं. दूसरी तरफ यशस्वी जायसवाल ने 15 मैचों में 426 रन बनाए, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट लगभग 155 के आसपास रहा. सबसे बड़ा फर्क छक्कों में दिखाई देता है. वैभव ने इस सीजन 65 छक्के जड़ दिए और Chris Gayle का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं यशस्वी सिर्फ 18 छक्के ही लगा पाए. एलिमिनेटर मुकाबले में भी वैभव ने पैट कमिंस के दो ओवर में 4 छक्के जड़ दिए.
पावरप्ले में भी सूर्यवंशी का दबदबा
पावरप्ले में भी सूर्यवंशी का दबदबा पूरी तरह दिखाई दिया. उन्होंने शुरुआती 6 ओवरों में अकेले लगभग 500 रन ठोक दिए. यही वजह है कि कई मैचों में यशस्वी को संभलकर खेलना पड़ा, जबकि दूसरी तरफ वैभव लगातार गेंदबाजों पर हमला करते रहे.
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में ठोके 97 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले ने इस तुलना को और मजबूत कर दिया. एक तरफ यशस्वी जायसवाल 29 गेंदों में 29 रन बनाकर संघर्ष करते दिखे, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 12 छक्के शामिल थे और राजस्थान ने सिर्फ 7.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए, जो आईपीएल प्लेऑफ इतिहास के सबसे तेज टीम 100 में से एक बन गया.
वैभव ने इस सीजन तोड़े कई रिकॉर्ड
वैभव ने इस सीजन कई रिकॉर्ड तोड़े हैं.. उनके नाम एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हैं. पावरप्ले में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए है .इसके अलावा, वे प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में भी शामिल हैं. साथ ही, उन्होंने 20 गेंद से कम में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाई है.
इन रिकॉर्ड्स ने उन्हें सिर्फ राजस्थान रॉयल्स का नहीं, बल्कि पूरे आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा आकर्षण बना दिया है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि यशस्वी जायसवाल खराब बल्लेबाजी कर रहे हैं, 155 का स्ट्राइक रेट और 400+ रन किसी भी टी20 बल्लेबाज के लिए शानदार आंकड़े माने जाते हैं, लेकिन जब दूसरे छोर पर 15 साल का बल्लेबाज 240+ स्ट्राइक रेट से खेल रहा हो और हर मैच में रिकॉर्ड तोड़ रहा हो, तब बड़े स्टार भी थोड़े फीके नजर आने लगते हैं.
यशस्वी जायसवाल का अब तक का प्रदर्शन
- SRH के खिलाफ 29 रन
- MI के खिलाफ 27 रन
- LSG के खिलाफ 43 रन
- DC के खिलाफ 12 रन
- GT के खिलाफ 3 रन
- DC के खिलाफ 6 रन
- PBKS के खिलाफ 51 रन
- SRH के खिलाफ 10 रन
- LSG के खिलाफ 22 रन
- KKR के खिलाफ 39 रन
- SRH के खिलाफ 1 रन
- RCB के खिलाफ 13 रन
- MI के खिलाफ नाबाद 77 रन
- GT के खिलाफ 55 रन
- CSK के खिलाफ नाबाद 38 रन
वैभव सूर्यवंशी का अब तक का प्रदर्शन
- SRH के खिलाफ 97 रन
- MI के खिलाफ 4 रन
- LSG के खिलाफ 93 रन
- DC के खिलाफ 46 रन
- GT के खिलाफ 36 रन
- DC के खिलाफ 4 रन
- PBKS के खिलाफ 43 रन
- SRH के खिलाफ 103 रन
- LSG के खिलाफ 8 रन
- KKR के खिलाफ 46 रन
- SRH के खिलाफ 0 रन
- RCB के खिलाफ 78 रन
- MI के खिलाफ 39 रन
- GT के खिलाफ 31 रन
- CSK के खिलाफ 52 रन
फिलहाल आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी पहचान वैभव सूर्यवंशी बन चुके हैं. यही वजह है कि अब हर मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें उन्हीं पर टिकी रहती हैं।




