Begin typing your search...

‘07:07’ पोस्ट के बाद Hardik Pandya ने अचानक डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या अब MI को छोड़कर CSK में जाने की है तैयारी?

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अचानक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. खराब IPL 2026 सीजन, फिटनेस सवालों और CSK ट्रेड अफवाहों के बीच हार्दिक के इस कदम से फैंस हैरान हैं.

Hardik Pandya Deletes Instagram account
X

हार्दिक पांड्या ने डिलीट किया इंस्टग्राम अकाउंट

Hardik Pandya Deletes Instagram After IPL 2026 Amid CSK Trade Rumours: हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह मैदान पर प्रदर्शन नहीं बल्कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट है. मुंबई इंडियंस के कप्तान ने बुधवार को अचानक अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया, जिसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया. जब यूजर्स हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च कर रहे थे, तो स्क्रीन पर 'User not found' और 'This profile is private' जैसे मैसेज दिखाई दे रहे थे. कई बार पेज रिफ्रेश करने पर 'Something went wrong' का नोटिफिकेशन भी नजर आया.

यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब Mumbai Indians का IPL 2026 सीजन बेहद खराब रहा. पांच बार की चैंपियन टीम इस सीजन पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही और प्लेऑफ की रेस से जल्दी बाहर हो गई. पूरे सीजन में हार्दिक लगातार आलोचनाओं और दबाव में दिखाई दिए.

क्या चेन्नई में जाएंगे हार्दिक पांड्या?

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से हार्दिक के दूसरे फ्रेंचाइजी में जाने की अफवाहें भी तेज थीं. खासतौर पर एक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी थी, जिसमें हार्दिक के फोन स्क्रीन पर '07:07' टाइम दिख रहा था. फैंस ने इसे Chennai Super Kings की ओर इशारा माना. इन चर्चाओं को और हवा तब मिली जब Ravichandran Ashwin ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'Pathirana, 07:07 & Stokes!' लिखकर रहस्यमयी पोस्ट किया. इसके बाद फैंस ने हार्दिक के CSK में ट्रेड होने की अटकलें और तेज कर दीं.

IPL 2026 में कैसा रहा हार्दिक का प्रदर्शन?

अगर IPL 2026 में हार्दिक के प्रदर्शन की बात करें, तो यह उनके करियर के कमजोर सीजनों में से एक रहा. उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 206 रन बनाए और गेंदबाजी में केवल 4 विकेट हासिल किए. बीच सीजन में उन्हें पीठ में ऐंठन की समस्या भी हुई, जिसके कारण वह कुछ मुकाबलों से बाहर रहे.

दिलचस्प बात यह रही कि मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के तुरंत बाद हार्दिक ने लगातार दो मैच मिस किए. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर कहा था कि सब ठीक है और वह बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग सब कर पा रहे हैं.

मुंबई इंडियंस में हार्दिक ने कब की वापसी?

हार्दिक का 2024 में Gujarat Titans से मुंबई इंडियंस में वापसी करना IPL इतिहास के सबसे चर्चित ट्रांसफर्स में से एक था. उन्होंने Rohit Sharma की जगह कप्तानी संभाली, लेकिन यह फैसला फैंस को पसंद नहीं आया. IPL 2024 के दौरान उन्हें देशभर के स्टेडियमों में हूटिंग का सामना करना पड़ा था.

अब इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने के बाद फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या हार्दिक सिर्फ सोशल मीडिया ब्रेक पर हैं या फिर उनके करियर में कोई बड़ा बदलाव आने वाला है. हार्दिक अब अगली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आ सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें फिटनेस क्लियरेंस हासिल करनी होगी.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख