Begin typing your search...

कब है Hardik Pandya संग Mahieka Sharma की शादी, डेट हुई रिवील, वायरल पोस्ट ने मचाया इंटरनेट पर बवाल

एक बार फिर से हार्दिक पांड्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या 22 मई को अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा से शादी करने वाले हैं.

Hardik Pandya
X

22 मई को हार्दिक पांड्या रचाएंगे माहिका शर्मा से शादी

( Image Source:  instagram-@hardikpandya93 )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत4 Mins Read

Published on: 16 May 2026 1:32 PM

आईपीएल 2026 के बीच Hardik Pandya एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि हार्दिक अब अपनी कथित लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग दूसरी शादी करने वाले हैं. इतना ही नहीं, शादी की तारीख 22 मई बताई जा रही है, जिसके बाद इंटरनेट पर फैंस के बीच हलचल मच गई है.

पिछले कुछ समय से हार्दिक और माहिका के रिश्ते की खबरें लगातार चर्चा में थीं. दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स, एयरपोर्ट पर साथ दिखना और कई कॉमन हिंट्स ने इन अफवाहों को और हवा दी. अब वायरल पोस्ट में शादी की डेट सामने आने के बाद लोग यह जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर इन खबरों में कितना सच है और क्या सच में हार्दिक अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं.

आखिर कहां से शुरू हुई शादी की चर्चा?

पूरा मामला तब गरमाया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लंबा पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि हार्दिक पांड्या जल्द शादी करने वाले हैं. पोस्ट में कहा गया कि माहिका शर्मा लगातार स्टेडियम में नजर आ रही थीं और हार्दिक मैच खत्म होते ही टीम मीटिंग छोड़ सीधे उनसे मिलने पहुंच जाते थे. वायरल पोस्ट में यह भी दावा किया गया कि ड्रेसिंग रूम की पर्सनल बातें बाहर लीक होने लगी थीं, जिसके बाद कथित तौर पर टीम मैनेजमेंट और बड़े अधिकारियों ने सख्ती बढ़ा दी. यहीं से कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि लोग इसे सच मानने लगे.

कब होगी हार्दिक-माहिका की शादी?

कहा जा रहा है हार्दिक माहिका संग 22 मई को शादी रचाने वाले हैं. हालांकि, अभी तक कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शादी की तारीख और उससे जुड़ी कहानी फिलहाल अफवाह ही साबित हो रही है.

हार्दिक और माहिका की लव स्टोरी

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की बातें तब तेज हुईं, जब फैंस ने दोनों की सोशल मीडिया तस्वीरों और पोस्ट्स में कई मिलते-जुलते संकेत नोटिस किए. माहिका कई बार ऐसे बाथरोब में नजर आईं, जिसका डिजाइन बिल्कुल हार्दिक के लेपर्ड प्रिंट रोब जैसा था. इसके अलावा उन्होंने अपनी उंगली पर 33 नंबर भी लिखा दिखाया, जिसे फैंस ने हार्दिक की जर्सी नंबर से जोड़ दिया. इसके बाद कुछ समय से दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया, जिसके बाद इनके रिश्ते की खबरों ने और ज्यादा जोर पकड़ लिया. फिर आखिरकार हार्दिक ने भी अपने अंदाज में साफ कर दिया कि आखिर उनके बेहद करीब कौन है. अपने 32वें जन्मदिन से पहले उन्होंने माहिका के साथ फोटो पोस्ट कर बता दिया कि उनकी लाइफ में कौन हैं.

फिलहाल सच यही है कि हार्दिक पांड्या की दूसरी शादी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. ऐसे में वायरल पोस्ट्स को पूरी तरह सच मानने से पहले फैक्ट चेक करना बेहद जरूरी है.

अगला लेख