Begin typing your search...

IPL 2026: समीकरण सिंपल, काम मुश्किल... प्लेऑफ में पहुंचेगी 3 बार की चैंपियन KKR! जानें पूरी ABCD

3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर अभी भी अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि केकेआर के लिए रास्ता उतना आसान नहीं है लेकिन फैंस और टीम को पूरी उम्मीद है.

ipl 2026 kkr playoff qualification scenario
X

ipl 2026 kkr playoff qualification scenario

( Image Source:  X/@IPL )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब प्लेऑफ की रेस हर मैच के साथ काफी रोमांचक होती जा रही है. अभी तक सिर्फ 2 ही टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है वहीं 8 टीमों के पास प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने का मौका है. दूसरी तरफ 16-16 अंक के साथ आरसीबी और गुजरात टाइटंस अभी तक क्वालीफाई नहीं कर पाई है.

बीते दिन खेले गए मैच में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर अभी भी अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. हालांकि केकेआर के लिए रास्ता उतना आसान नहीं है लेकिन फैंस और टीम को पूरी उम्मीद है. केकेआर को अब दूसरी टीम के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा.

कैसे प्लेऑफ में पहुंचेगी KKR?

कोलकालात नाइट राइडर्स ने अब 12 मैच इस सीजन खेल लिए हैं. जिसमें से टीम ने 5 में जीत हासिल की है, जबकि में 6 में हार का सामना किया है. फिलहाल 11 अंक के साथ केकेआर अब दिल्ली कैपिटल्स से एक पायदान ऊपर सातवें नंबर पर आ गई है. यहां से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए केकेआर को अपने दोनों मैच तो जीतने ही होंगे, बल्कि राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स जैसी टीमों के अगले मैचों के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा.

दरअसल अगले दोनों मैच जीतकर केकेआर सिर्फ 15 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है जो काफी नहीं होगा. ऐसे में केकेआर को सबसे पहले उम्मीद करनी होगी कि कम से कम आज आरसीबी के हाथों पंजाब को हार मिले. जिससे पंजाब 13 अंक पर ही रहे.

इसके अलावा राजस्थान अगर अपने बचे हुए 3 मैचों में से 2 हार जाए, सनराइजर्स अपने दोनों मैच हारे, चेन्नई भी कम से कम 1 मैच जरूर हारे तो यहां से फिर के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस काफी ज्यादा बढ़ जाएंगे. हालांकि नतीजा अंत में नेट रनरेट से निकालना पडे़गा तो उस पर भी केकेआर को ध्यान देना होगा.

कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल?

पॉइंट्स टेबल में 16 अंक के साथ आरसीबी पहले पायदान पर बनी हुई है. इसके बाद दूसरे पर 16 अंक के साथ गुजरात टाइटंस की टीम है. 14 अंक के साथ सनराइजर्स तीसरे और 13 अंक के साथ पंजाब किंग्स चौथे पायदान पर है. वहीं राजस्थान रॉयल्स 12 अंक के साथ पांचवें, 12 अंक के साथ सीएसके छठे, 11 अंक के साथ केकेआर सातवें, 10 अंक के साथ दिल्ली कैपिटल्स आठवें पायदान पर है. जबकि 9 पर मुंबई इंडियंस और 10 पर लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है.

आईपीएल
अगला लेख