Begin typing your search...

खुद को राजा समझते हो! जब Salman Khan ने लोन लेकर सलीम खान को गिफ्ट की 9 लाख की Rolex, पिता का था ऐसा रिएक्शन

सलमान खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता सलीम खान के लिए 9 लाख रुपये की Rolex घड़ी कर्ज लेकर खरीदी थी. सुपरस्टार ने घड़ियों, फिटनेस रूटीन और अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.

खुद को राजा समझते हो! जब Salman Khan ने लोन लेकर सलीम खान को गिफ्ट की 9 लाख की Rolex, पिता का था ऐसा रिएक्शन
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 17 May 2026 9:07 AM

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज भी अपने परिवार को सबसे ऊपर रखते हैं. दशकों से फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने के बावजूद, सलमान मुंबई के फेमस गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. चाहे उनकी लोकप्रियता कितनी भी बढ़ गई हो, लेकिन घरेलू रिश्तों और माता-पिता की सेवा में वे कभी समझौता नहीं करते. उनका यह सादा और परिवार-केंद्रित जीवन उनके लाखों फैंस को हमेशा इंस्पायर्ड करता है. सलमान अक्सर कहते हैं कि उनके जीवन में परिवार की खुशी सबसे बड़ी खुशी है. इसी भावना के साथ उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में ही अपने पिता, मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान के लिए एक खास तोहफा दिया था. वह तोहफा था एक महंगी रोलेक्स घड़ी.

रोलेक्स घड़ी की दिलचस्प कहानी

हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने इस घटना को बड़े प्यार से याद किया. उन्होंने बताया कि जब वे फिल्मों में नए-नए आए थे, तब उनके पास ज्यादा पैसे नहीं थे. फिर भी पिता को रोलेक्स घड़ी दिलाने का मन बना लिया. उस समय घड़ी की कीमत करीब नौ लाख रुपये थी. सलमान के पास पूरा पैसा नहीं था, इसलिए उन्होंने चार लाख रुपये कर्ज लेकर घड़ी खरीदी. जब सलमान ने यह घड़ी अपने पिताजी को दी, तो शुरू में उनके पिता काफी नाराज हो गए. सलीम खान ने कहा, 'तुमने अभी काम करना भी ठीक से शुरू नहीं किया है और इतना महंगा तोहफा देने लग गए हो. क्या तुम खुद को राजा समझते हो?. पिता की यह बात सुनकर सलमान को थोड़ी निराशा हुई, लेकिन वे जानते थे कि यह प्यार से कही गई बात थी. बाद में स्थिति बदल गई. जब सलमान ने घड़ियां पहनना शुरू किया, तो उनके पिताजी ने खुद यह घड़ी उन्हें वापस लौटा दी और उसे 'गहना' कहकर पुकारा. सलमान के मुताबिक, पिता की यह प्रतिक्रिया उनके लिए बहुत खास थी.

घड़ियों से दूरी और सचाई

सलमान खान ने यह भी बताया कि उन्होंने अपने जीवन के पिछले 26 से 28 साल तक घड़ियां बिल्कुल नहीं पहनी. लोग अक्सर कहते हैं कि उनके पास बहुत बड़ी और महंगी घड़ियों का कलेक्शन है, लेकिन सलमान ने इन अफवाहों को साफ साफ खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, 'अब अगर आप मुझे घड़ी पहने हुए देखते हैं, तो ज्यादातर वो मेरी नहीं होती. वे मेरे दोस्तों की होती हैं. मैं उन्हें पहनने के लिए ले लेता हूं और बाद में वापस कर देता हूं. मेरे पास तो सिर्फ एक रोलेक्स घड़ी है, जो मैंने पिताजी के लिए खरीदी थी...बाकी सब दोस्तों की हैं.'

फिटनेस और खान-पान की आदतें

सलमान खान अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी खान-पान की आदतों के बारे में भी खुलकर बात की. सलमान “चीट मील” (एक दिन में अनहेल्दी खाना खाने की छूट) में बिल्कुल विश्वास नहीं करते. उनका कहना है, “मेरे लिए तो हर दिन ही एक तरह का चीट मील होता है. मैं जिम में ज्यादा समय बिताना पसंद करता हूं, लेकिन खाने में कोई सख्ती नहीं करता. जो भी खाना हो, मैं उसे खा लेता हूं. बस इतना ध्यान रखता हूं कि रोटी बिल्कुल न खाऊँ. एक चम्मच चावल जरूर ले लेता हूं और उसी से अपना पेट भरने की कोशिश करता हूं. बाकी प्रोटीन से भरपूर चीजें खाता रहता हूं.' इस सादी और बैलेंस्ड आदत के कारण ही सलमान पिछले कई सालों में अपनी बॉडी को इतना फिट रख पाए हैं.

अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट पर सलमान खान जल्द ही अपनी नई फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनकी अगली फिल्म 'मातृभूमि' है, जिसमें चित्रांगदा सिंह उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं. अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म का पहले नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. पहले इसे अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब रिलीज डेट में देरी हो गई है. नई तारीख का इंतजार है. इसके अलावा, सलमान की फिल्म 'एसवीसी63' भी काफी चर्चा में है. इसमें साउथ एक्ट्रेस नयनतारा उनके साथ नजर आएंगी. यह सलमान और नयनतारा की पहली फिल्म साथ है. वामशी पेडिपल्ली द्वारा निर्देशित और दिल राजू द्वारा निर्मित इस फिल्म को ईद 2027 पर रिलीज करने की उम्मीद है.

salman khanbollywood
अगला लेख