Begin typing your search...

IPL 2026: 2.25 करोड़ रुपये में डाली 1 गेंद! फिर चोटिल होकर बाहर गया KKR का 18 करोड़ी खिलाड़ी, क्या कर पाएगा वापसी?

पथिराना को 11 मैच के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर के लिए पहला मुकाबला खेलने का मौका मिला, लेकिन पूरा मैच खेले ही बिना ये खिलाड़ी फिर से इंजर्ड होकर बाहर चला गया. जिसने एकबार फिर से केकेआर को मुश्किल में डाल दिया है.

matheesha Pathirana injury
X

matheesha Pathirana injury

( Image Source:  X/ @cricbuzz,@Vikas662005, @Maina_Singhx77 )

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले और ऑक्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम काफी खतरनाक लग रही थी, लेकिन जैसे ही टूर्नामेंट शुरू हुआ तो खिलाड़ियों की चोट टीम पर भारी पड़ गई. टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हर्षित राणा तो इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर हैं, वहीं इस बार ऑक्शन में केकेआर ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिनसे फैंस और टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन इंजरी ने फिर से सभी उम्मीदों को तोड़ दिया.

पथिराना को 11 मैच के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ केकेआर के लिए पहला मुकाबला खेलने का मौका मिला, लेकिन पूरा मैच खेले ही बिना ये खिलाड़ी फिर से इंजर्ड होकर बाहर चला गया. जिसने एकबार फिर से केकेआर को मुश्किल में डाल दिया है. हालांकि अब पथिराना की मैदान पर कब होगी वापसी को लेकर कोई ताजा अपडेट भी सामने नहीं आया है.

2.25 करोड़ की 1 गेंद कैसे?

पिछले सीजन तक मथीशा पथिराना चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा था, लेकिन सीजन-19 से पहले सीएसके ने इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया था. जिसके बाद केकेआर ने पथिराना पर भरोसा जताते हुए उन्हें ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर खरीदा. अब इंजरी के चलते उनको 11 मैच बीत जाने के बाद 12वें मैच में खेलने का मौका मिला. गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी गेंदबाजी भी अच्छी लग रही थी, लेकिन महज 8 गेंद डालने के बाद पथिराना फिर से इंजर्ड हो गए.

इसके बाद उनको मैच के बीच में से ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. ऐसे में अभी तक इस 18 करोड़ रुपये के गेंदबाज ने केकेआर के लिए महज 8 ही गेंद डाली है. उनकी कीमत के हिसाब से केकेआर के लिए मथीशा पथिराना ने अब तक 2.25 करोड़ रुपये/ 1 गेंद डाली है. अपनी 8 गेंदों पर पथिराना ने 9 रन खर्च किए थे. हालांकि कब उनकी वापसी होगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

कितने रन से मिली जीत?

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बीते दिन आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. इस मैच में केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे. केकेआर की तरफ से मैच में फिन ऐलन ने सबसे ज्यादा 93 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा अंगकृष रघुवंशी ने 82 और कैमरून ग्रीन ने 52 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रन ही बना पाई थी. गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 85 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा जोस बटलर ने 57 और साई सुदर्शन ने 53 रन बनाए थे.

आईपीएल
अगला लेख