Begin typing your search...

Cannes 2026 में Urvashi Rautela का साड़ी लुक बना मजाक! Gigi Hadid की 'बैड कॉपी' बताकर लोगों ने किया ट्रोल

कान्स 2026 में उर्वशी रौतेला का आइवरी साड़ी लुक इंटरनेट पर वायरल हो गया, लेकिन तारीफ से ज्यादा ट्रोलिंग देखने को मिली. लोगों ने उनके लुक की तुलना सुपरमॉडल गिगी हदीद के पुराने अबू जानी-संदीप खोसला डिजाइन से कर दी.

Cannes 2026 में Urvashi Rautela का साड़ी लुक बना मजाक! Gigi Hadid की बैड कॉपी बताकर लोगों ने किया ट्रोल
X
( Image Source:  Instagram: abujanisandeepkhosla )
रूपाली राय
By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 17 May 2026 10:15 AM

शनिवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारतीय साड़ियों का खूबसूरत प्रदर्शन देखने को मिला. कई एक्ट्रेस ने साड़ी पहनकर अपनी खूबसूरती दिखाई, लेकिन इस बार एक लुक सबसे ज्यादा चर्चा में आ गया और वो चर्चा अच्छी वाली नहीं थी. अदिति राव हैदरी ने न्यूड-गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जो देखने में बहुत आकर्षक लग रही थी. हुमा कुरैशी ने बैंगनी रंग की साड़ी में देसी स्टाइल का पूरा जोर दिखाया. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली थीं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela).

उर्वशी रौतेला ने सुनहरे बॉर्डर वाली आइवरी कलर की साड़ी पहनी थी. इसके साथ उन्होंने एक खूबसूरत, चमकदार गोल्डन ब्लाउज भी चुना था. लेकिन उनके हाथ में जो चीज दिख रही थी, वो एक प्लास्टिक के फूलदान जैसी लग रही थी, जिसकी वजह से पूरा लुक थोड़ा अजीब हो गया. जैसे ही उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर आईं, लोगों ने तुरंत नोटिस कर लिया कि ये लुक 2023 में सुपरमॉडल गिगी हदीद द्वारा पहने गए लुक से काफी मिलता-जुलता है. गिगी ने भी इसी तरह की सफेद साड़ी पहनी थी, जो अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई थी.

डाइट सब्या का तीखा कमेंट

मशहूर इंस्टाग्राम फैशन वॉचडॉग डाइट सब्या ने इस पर एक पोस्ट किया और इसे 'गंदी कॉपी' बताया. उन्होंने लिखा, 'मैं कहती हूं उर्वा, आप कहते हैं... शी... गिगी??? सिर्फ़ यूनिवर्स/दुनिया/दुबई/अरबों/1300 करोड़ की पहली महिला ही फैशन की इस जादूगरी से 'बैड कॉपी' (RIP) को वापस ला सकती थी.' उन्होंने आगे कहा कि गिगी वाली अबू जानी चिकनकारी साड़ी को कोई नहीं भूला होगा. इतनी हिम्मत करके इसे पहनना वाकई बड़ी बात है. पोस्ट में उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ये लुक इतना EMV (Engagement) जेनरेट कर रहा है कि पूरे इन्फ्लुएंसर टाउन को बिजली दे सकता है.

डिजाइनर संदीप खोसला का रिएक्शन

जब डाइट सब्या की पोस्ट पर संदीप खोसला ने खुद कमेंट किया तो उन्होंने लिखा, 'बहुत बहुत बहुत बहुत गंदी डाइट जी.' उनका ये कमेंट भी काफी वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर लोगों की राय

कंटेंट क्रिएटर अंकिता सैगल ने लिखा, 'मांगी लाल गोटे वाले फैंसी ड्रेस शॉप से रावण की तरह दिखने वाली ड्रेस.' एक यूजर ने पूछा, 'उसे हर साल इनविटेशन कैसे मिल जाता है?'. दूसरे ने मजाक किया, 'क्या ये थर्माकोल का गमला है?.' कुछ लोगों ने उर्वशी का बचाव भी किया. एक फैन ने लिखा, 'उर्वशी ने अबू जानी की साड़ी नहीं पहनी है. उन्होंने किसी और डिजाइनर का आउटफिट पहना है. दोनों साड़ियां बिल्कुल अलग हैं. कृपया ध्यान से देखें.' उन्होंने ये भी कहा कि उर्वशी ने आलिया भट्ट से ज्यादा खूबसूरती से साड़ी कैरी की है. लेकिन ज्यादातर लोग मान रहे हैं कि दोनों लुक लगभग एक जैसे ही दिख रहे हैं.

गिगी हदीद ने क्या कहा था?

गिगी हदीद ने 2023 में एनएमएसी ओपनिंग सेरेमनी में ये साड़ी पहनी थी. उस समय उन्होंने कहा था, 'अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई इस एक्सेलेंस क्रिएशन को पहनना मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात थी. यह चिकनकारी साड़ी लखनऊ में बनी है. इसे बनाने में पूरे एक साल का समय लगा. हर महिला एक अलग सिलाई में माहिर थी. वाकई अद्भुत कारीगरी है, मैं इसे कभी नहीं भूलूंगी.'

bollywood
अगला लेख