Begin typing your search...

Ravi Mohan पर एक्स वाइफ Aarthi Ravi का पलटवार, कहा- जरूरत पड़ी तो दुनिया के सामने ला दूंगी सच

तमिल एक्टर रवि मोहन और उनकी पूर्व पत्नी आरती रवि के बीच चल रहा विवाद अब सार्वजनिक रूप से और गहरा गया है. आरती ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए चेतावनी दी है कि अगर उन पर और उनके परिवार पर आरोप लगाना बंद नहीं हुआ तो वह पूरी सच्चाई सामने लाएंगी.

Ravi Mohan पर एक्स वाइफ Aarthi Ravi का पलटवार, कहा- जरूरत पड़ी तो दुनिया के सामने ला दूंगी सच
X
( Image Source:  Instagram: sujin_soundaryan_17 )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 17 May 2026 11:10 AM

तमिल एक्ट्रेस और निर्माता आरती रवि (Aarthi Ravi) ने अपने पूर्व पति रवि मोहन के लगातार आरोपों के खिलाफ अब आवाज उठाने की तैयारी कर ली है. दो साल से चल रहे कड़वे शादीशुदा विवाद के बीच आरती ने साफ चेतावनी दी है कि अगर रवि मोहन उन्हें और उनके परिवार को गलत तरीके से दोषी ठहराना बंद नहीं करते, तो वह अपनी चुप्पी तोड़कर सब कुछ खुलकर बता देंगी. शनिवार को आरती रवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजबूत और रहस्यमय पोस्ट लिखा.

इसमें उन्होंने कहा, 'सोते हुए शेर को कभी नहीं जगाया जा सकता. अगर वह शेरनी है तो भगवान ही उसकी रक्षा करें. मेरी गरिमापूर्ण चुप्पी को कभी कमजोरी न समझा जाए. अगर जरूरत पड़ी तो अपने बच्चों और अपनी इज्जत की रक्षा के लिए मैं दायरे से बाहर निकलकर दुनिया के सामने सच्चाई रख दूंगी. क्योंकि सच्चाई की हमेशा जीत होती है.' आरती के इस पोस्ट पर उनके कई फॉलोअर्स ने सपोर्ट किया. एक्ट्रेस खुशबू सुंदर ने भी कमेंट करके उन्हें हौसला दिया. खुशबू ने लिखा, 'मां से पंगा मत लो. तुम अपने बच्चों के साथ शेरनी हो. तुम्हें और शक्ति मिले.'

रवि मोहन की भावुक प्रेस कॉन्फ्रेंस

आरती की इस चेतावनी से कुछ घंटे पहले ही रवि मोहन ने चेन्नई में मीडिया के सामने एक लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान वे काफी भावुक नजर आए. रवि ने घोषणा की कि जब तक उनका तलाक अंतिम रूप से नहीं हो जाता, तब तक वे कोई नई फिल्म नहीं करेंगे और अपनी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे. रवि मोहन ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि उनके निजी जीवन में जो तनाव चल रहा है, उसके लिए आरती का परिवार जिम्मेदार है.

अगर उसे कुछ हुआ तो...

रवि ने दावा किया, 'अगर केनीशा या मुझे कुछ हुआ तो उसके लिए आरती का परिवार जिम्मेदार होंगे. उन्हें लगता है कि मुझे जिंदा नहीं रहना चाहिए.' उन्होंने आगे बताया कि वे पिछले कई सालों से बहुत ज्यादा मानसिक तनाव में थे. इतना कि उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाना भी शुरू कर दिया था. रवि ने आरोप लगाया कि शादी के लिए उन पर दबाव डाला गया था और शादी के बाद उन्हें प्रोफेशनल रूप से भी बंधन में रखा गया. उन्होंने कहा, 'आरती ने मेरा हाथ काटकर ब्लैकमेल करके ही मुझसे शादी की. उनके परिवार के बैनर की फिल्में पूरी होने से पहले ही मुझे दूसरी फिल्म साइन करने को कहा जाता था. मुझे बाहर किसी और प्रोडक्शन में काम करने की इजाजत नहीं थी.'

बच्चों, फीस और अलगाव की कहानी

रवि मोहन ने यह भी कहा कि उन्हें अपने दोनों बच्चों (आरव और अयान) से मिलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चों की सालाना स्कूल फीस 50 लाख रुपये है और उन्होंने वह फीस भरी है. रवि ने दावा किया कि वे कई सालों तक सब कुछ चुपचाप सहते रहे. उन्होंने गायिका केनीशा फ्रांसिस के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया. रवि का कहना था कि आरती के परिवार ने केनीशा को साइबर बुलिंग का शिकार बनाया और उसे भगा दिया. केनीशा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर सार्वजनिक जीवन से दूर होने और चेन्नई छोड़ने की घोषणा की थी. केनीशा ने लिखा था, 'मैं प्यार के साथ आई थी और मौन के साथ जा रही हूं.'

आरती रवि का पक्ष

याद रहे कि साल 2024 में रवि मोहन ने 15 साल की शादी के बाद अचानक तलाक की घोषणा कर दी थी. आरती रवि ने उस समय कहा था कि यह फैसला उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिया गया. आरती ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि 18 साल के रिश्ते के बाद इस तरह एकतरफा फैसला लेना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि वे अब तक चुप रहीं क्योंकि बच्चों की भलाई सबसे महत्वपूर्ण है. लेकिन अब निराधार आरोपों को सहना मुश्किल हो गया है. आरती की मां, मशहूर टेलीविजन निर्माता सुजाता विजयकुमार ने भी रवि मोहन के आरोपों का जवाब दिया. सुजाता ने कहा कि रवि के दावों में सच्चाई नहीं है और कई बातें अदालत में साफ हो चुकी हैं. उन्होंने केनीशा वाली साइबर बुलिंग की शिकायत पर भी साइबर क्राइम यूनिट से संपर्क करने की बात कही.

अगला लेख