Begin typing your search...

5 साल पहले IPL में एंट्री, 2023 में डेब्यू.... LSG में भी नजरअंदाज सचिन का बेटा; क्या बेंच पर ही सीजन-19 बिताएंगे Arjun Tendulkar?

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल 2026 में LSG का हिस्सा तो हैं लेकिन उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. अर्जुन का ये पूरा सीजन अभी तक बेंच पर बैठकर ही गुजरा है.

arjun tendulkar
X

arjun tendulkar

( Image Source:  X/ @IPL, @Vipintiwari952, @kamlihsjk, @SenBaijnath )

IPL 2026, Arjun Tendulkar: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में चल रहा है. फिलहाल 2 टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि बाकी टीमों में अभी भी प्लेऑफ की जंग चल रही है. जहां सीजन-19 में कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय देकर लोहा मनावाया तो वहीं कई खिलाड़ी अपनी बारी का इंतजार ही करते रह गए. इंतजार करने वाले खिलाड़ियों में जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की.

जो आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है लेकिन संजीव गोयनका की टीम में अभी तक इस खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. पूरा सीजन अर्जुन का बेंच पर बैठे ही गुजर गया है. हालांकि अब एलएसजी प्लेऑफ की रेस से तो बाहर हो चुकी है और उसके पास खोने को कुछ नहीं है ऐसे में हो सकता है कि अगले मैच में अर्जुन को एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में दिखे.

LSG ने कितने में खरीदा?

आईपीएल 2026 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्जुन तेंदुलकर पर थोड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था. इस बार ऑक्शन में एलएसजी ने अर्जुन को 30 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था. हालांकि अभी तक उनको एलएसजी के लिए अपना डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.

कब हुई थी IPL में एंट्री?

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी. वैसे तो अर्जुन को साल 2021 में मुंबई ने 20 लाख रुपये खरीदा था, लेकिन उसके 2 साल बाद यानी साल 2023 में उनको अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला था. रोहित शर्मा की कप्तानी में अर्जुन को खेलने का मौका मिला था.

कैसा रहा है आईपीएल करियर?

अर्जुन तेंदुलकर एक गेंदबाज ऑलराउंडर हैं. लेकिन उनका आईपीएल करियर अभी कुछ खास नहीं रहा है या ये कह लो उनको पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए हैं. अब तक अर्जुन ने आईपीएल इतिहास में महज 5 ही मैच खेले हैं. जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 3 विकेट चटकाए हैं, इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए अर्जुन के बल्ले से 13 रन निकले हैं.

आईपीएल
अगला लेख