Begin typing your search...

IPL 2026: क्या 21 मई को IPL से विदा लेंगे MS Dhoni? CSK के पास बचे 2 लीग मैच, फैंस को लगेगा तगड़ा झटका!

सीएसके के पास 2 लीग मुकाबले बचे हैं और टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का भी मौका है, इस बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि धोनी इन बचे हुए 2 मैचों में खेलकर आईपीएल से विदा ले सकते हैं. जो उनके फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है.

ms dhoni likely play last ipl match for csk
X

ms dhoni likely play last ipl match for csk

( Image Source:  X/ @CricCrazyJohns, @PranayS45 )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में फैंस को चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. टूर्नामेंट अपने आखिरी चरण में है लेकिन अभी तक धोनी को एक भी मैच खेलते हुए नहीं देखा गया है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही धोनी इंजरी के चलते कई मैचों के लिए बाहर हो गए थे. हालांकि कई बार धोनी को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया लेकिन प्लेइंग इलेवन में नहीं दिखे.

अब सीएसके के पास 2 लीग मुकाबले बचे हैं और टीम के पास प्लेऑफ में पहुंचने का भी मौका है, इस बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि धोनी इन बचे हुए 2 मैचों में खेलकर आईपीएल से विदा ले सकते हैं. जो उनके फैंस के लिए काफी बड़ी खबर है.

क्या LSG मैच के लिए फिट थे धोनी?

एक वरिष्ठ खेल पत्रकार की रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी खेलने के लिए पूरी तरह फिट थे. लेकिन धोनी ने खुद मैदान पर उतरने का फैसला नहीं लिया. बताया जा रहा है कि वह टीम के संतुलन और विनिंग कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना नहीं चाहते थे.

सीएसके ने शुरुआती हार के बाद शानदार वापसी की थी और प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा था. ऐसे में धोनी का मानना था कि जीत दिलाने वाले संयोजन में बदलाव करना सही नहीं होगा. इसी सोच के चलते उन्होंने खुद को टीम से बाहर रखा ताकि खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बना रहे. हालांकि लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद अब उनकी वापसी की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं.

क्या आखिरी बार खेलते नजर आएंगे धोनी?

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले धोनी के आईपीएल करियर के आखिरी मैच साबित हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो फैंस के लिए यह बेहद भावुक पल होगा, क्योंकि धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. सीएसके को अपना अगला मुकाबाल 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चेपॉक में खेलना है. वहीं आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ 21 मई को अहमदाबाद में होगा.

कैसे प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी CSK?

चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम को 6 जीत और 6 हार मिली हैं. 12 अंकों के साथ सीएसके फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है. यदि टीम अपने बचे हुए दोनों मुकाबले जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें मजबूत हो सकती हैं. हालांकि इसके लिए टीम को सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि अपने नेट रन रेट पर भी खास ध्यान देना होगा.

आईपीएल
अगला लेख