Begin typing your search...

IPL 2026: धोनी हो गए ईद का चांद, दिखते हैं पर खेलते नहीं... क्या 15 मई के दिन करोड़ों फैंस को मिलेगी खुशखबरी?

चेन्नई सुपर किंग्स को अपना अगला मैच 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलना है. इस मैच में धोनी खेलेंगे या नहीं बड़ा सवाल है. वहीं धोनी को लेकर सीएसके मैनेजमेंट की तरफ से बयान सामने आया है.

MS Dhoni
X

MS Dhoni

( Image Source:  X/ @TheSonuJaat, @THALAA7781, @definitelynot05 )

IPL 2026, LSG vs CSK: आईपीएल 2026 की शुरुआत में खबर आई थी कि चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंजरी के चलते 2 हफ्ते तक खेल नहीं पाएंगे, इसके बाद 2 हफ्ते भी बीत गए फिर भी धोनी को खेलते हुए नहीं देखा गया. हालांकि माही को कई बार प्रैक्टिस करते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस की उम्मीदें बढ़ जाती थी लेकिन जैसे ही मैच शुरू होता फिर धोनी के न खेलने से उनका दिल टूट जाता.

अब टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है और अभी तक तय नहीं कि आखिर कब धोनी को खेलते हुए देखा जाएगा. सीएसके का अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जांयट्स के साथ होना है, ऐसे में फैंस को एकबार फिर उम्मीद है कि धोनी यहां खेलते दिखे.

क्या LSG के खिलाफ खेलेंगे धोनी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके मैनेजमेंट ने धोनी की वापसी को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. टीम इस समय प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है और ऐसे में अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी को बेहद अहम माना जा रहा है. धोनी की वापसी न केवल टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे सकती है, बल्कि मैदान पर उनकी रणनीतिक समझ भी कप्तान के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी का टिकट लखनऊ के लिए बुक कर दिया गया है. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि धोनी किस मुकाबले में वापसी करेंगे. चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रही है. टीम के लिए यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि प्लेऑफ की दौड़ अब और भी रोमांचक हो चुकी है.

कैसा रहा पिछले 3 मैच में CSK का प्रदर्शन?

सीजन की खराब शुरुआत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं। इन जीतों के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं और अब उसकी नजर टॉप-4 में जगह बनाने पर टिकी हुई है.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि सीएसके के पास सुनहरा मौका है, लेकिन उसके लिए सीएसके को ये मैच जीतना होगा. एलएसजी और सीएसके के बीच ये मुकाबला 15 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा.

आईपीएल
अगला लेख