Begin typing your search...

20 जून 2011 को डेब्यू, 12 मई 2025 को संन्यास... Virat Kohli के टेस्ट करियर के पहले और आखिरी मैच की पूरी कहानी

विराट कोहली का टेस्ट करियर वैसे तो काफी शानदार रहा है, लेकिन उनका डेब्यू मैच और आखिरी टेस्ट मैच बेहद खराब रहा था. कोहली ने साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था.

virat kohli first and last test match stats
X

virat kohli first and last test match stats

( Image Source:  X/ @ansarifaizy08, @SumayaJerin, @30yardsstories, @CricCrazyJohns )

टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने आज के दिन यानी 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर कोहली ने हर किसी को हैरान कर दिया था. पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक को कोहली के इस फैसले पर विश्वास नहीं हुआ था, लेकिन अब टेस्ट क्रिकेट को छोड़े कोहली को 1 साल हो गया है.

टेस्ट क्रिकेट में कोहली ने कप्तान रहते हुए टीम इंडिया को कई सालों तक नंबर-1 की रैंकिंग पर रखा था, किसी भी भारतीय कप्तान से शानदार रिकॉर्ड टेस्ट में विराट कोहली का रहा है. वहीं आज हम आपको कोहली के पहले और आखिरी टेस्ट मैच की पूरी कहानी बताने वाले हैं.

कैसा रहा था पहले टेस्ट मैच में प्रदर्शन?

विराट कोहली को टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका 20 जून 2011 को मिला था. उन्होंने वेस्टइंडीज में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. इस मैच कोहली को नंबर-8 पर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था. ईशांत शर्मा, हरभजन सिंह और प्रवीण कुमार जैसे गेंदबाज उनसे ऊपर बल्लेबाजी करने आए थे. हालांकि डेब्यू टेस्ट मैच कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा था.

मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करते उन्होंने 4 और दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे. यानी करियर के पहले टेस्ट में कोहली के बल्ले से महज 19 रन ही निकले थे. हालांकि इस मैच को टीम इंडिया ने 63 रनों से जीत लिया था और राहुल द्रविड़ प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे.

कैसा रहा था आखिरी टेस्ट में प्रदर्शन?

वहीं बात अगर विराट कोहली के आखिरी टेस्ट मैच की करें तो वो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ही धरती पर खेला था. साल 2024-25 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला गया था और यही मैच कोहली के टेस्ट करियर का भी अंतिम मैच साबित हुआ.

इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए विराट ने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में 6 रन बनाए थे. यानी कुल मिलाकर इस मैच कोहली के बल्ले से महज 23 रन निकले थे. इस मैच में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं सीरीज में भी भारतीय टीम को शिकस्त मिली थी. कुल मिलाकर पहला और आखिरी टेस्ट मैच कोहली के कुछ खास नहीं रहा है.

विराट कोहली
अगला लेख