Begin typing your search...

धर्मशाला की ठंडक में Samreen Kaur और Arshdeep Singh ने पारा किया हाई! हाथ में हाथ डालकर सड़कों पर निकले, VIDEO Viral

धर्मशाला से अर्शदीप सिंह और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर का सड़को पर घूमते हुए वीडियो सामने आया है. जिसपर यूजर्स तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

Arshdeep Singh with rumoured gf samreen kaur
X

Arshdeep Singh with rumoured gf samreen kaur

( Image Source:  X/ @iNikhilsaini )

आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं. इन दिनों अर्शदीप सिंह और पंजाबी मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की डेटिंग की खबरें आ रही है और दोनों को एक-साथ कई बार देखा जा चुका है.

पंजाब किंग्स के हर मैच में समरीन पहुंचती है और फिर होटल और टीम बस में भी समरीन को अर्शदीप सिंह के साथ देखा गया है, लेकिन दोनों की तरफ से अभी तक इसपर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. अब एकबार फिर से अर्शदीप सिंह और समरीन कौर का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं.

कहां का है नया वीडियो?

अर्शदीप और समरीन का ताजा वीडियो धर्मशाला से सामने आया है. दरअसल पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ धर्मशाला में ही खेला जाना है, जिससे पहले अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ धर्मशाला की सड़को पर बिना सिक्योरिटी के घूमने निकले. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं.

क्या बोल रहे यूजर्स?

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'व्लॉगर का खुद व्लॉग किए जाने का एक अनोखा मामला.' दूसरे यूजर ने लिखा "भाई, कौन सा प्रोटोकॉल? वे भी हमारी तरह आम नागरिक हैं. अगर उन्हें सुरक्षा चाहिए, तो उन्हें खुद खर्च करने को कहो." वहीं तीसरे यूजर ने लिखा "इसमें कोई शक नहीं कि हिमाचल प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सुरक्षित है लेकिन बिना सहमति के दूसरों की रिकॉर्डिंग करने वालों को शर्म आनी चाहिए. वे ऐसा क्यों करते हैं?"

कैसे शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चाएं?

अर्शदीप सिंह ने सबसे पहले स्नैपचैट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक लड़की के हाथ पर बना टैटू नजर आ रहा था. इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि क्रिकेटर किसी खास के साथ रिलेशनशिप में हैं. इसके बाद अर्शदीप ने एक और फोटो पोस्ट की, जिसमें दो लोग साथ बैठे हुए बोतल से सॉफ्ट ड्रिंक पीते दिखाई दिए. तस्वीर में एक हाथ लड़के का और दूसरा लड़की का था. खास बात यह रही कि इस फोटो के साथ कोई कैप्शन नहीं लिखा गया था, लेकिन फैंस ने इसे उनके रिश्ते का बड़ा संकेत मान लिया.

कौन हैं समरीन कौर?

समरीन कौर पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. वह मॉडलिंग और पंजाबी म्यूजिक वीडियोज के जरिए खास पहचान बना चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया है और इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, समरीन कौर अब तक करीब 83 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर भी उनकी मजबूत फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं.

आईपीएल
अगला लेख