Begin typing your search...

IPL 2026: Delhi Capitals की जीत से 3 टीमों को लगा तगड़ा झटका! कहीं प्लेऑफ का तो नहीं बिगड़ गया समीकरण

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को हराकर प्लेऑफ की रेस को और भी ज्यागा रोमांचक कर दिया है. वहीं दिल्ली की जीत से अब 3 टीमों की टेंशन बढ़ती हुई दिखाई दे रही है.

PBKS vs DC 55th Match IPL 2026
X

PBKS vs DC 55th Match IPL 2026

( Image Source:  X/ @IPL )

IPL 2026 PBKS vs DC: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला घर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने पिछली हार का बदलता लेते हुए श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को 3 विकेट से करारी शिकस्त देकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तो जिंदा रखा है, लेकिन टीम टीमों को तगड़ा झटका दे दिया है.

वहीं इस सीजन पंजाब किंग्स की ये लगातार चौथी हार है, ऐसे में अब ये टीम भी प्लेऑफ की रेस में डगमगाती हुई दिखाई दे रही है. पंजाब के पास दिल्ली को हराकर पॉइंट्स टेबल पहले पायदान पर पहुंचने का मौका था लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. अब प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है.

किन 3 टीमों की बढ़ी टेंशन?

दिल्ली कैपिटल्स ने जिस तरह से कमाल का प्रदर्शन करके पंजाब किंग्स को हराया है ना उससे अब चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और खुद पंजाब किंग्स की टेंशन बढ़ गई है. इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर आ गई है. दिल्ली के 12 मैच हो चुके हैं जिसमें से टीम को 5 में जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं 12 अंक के साथ राजस्थान रॉयल्स दिल्ली से एक पायदान पर ऊपर छठे नंबर पर है, इसके अलावा 12 अंक के साथ सीएसके पांचवें पायदान पर है.

वहीं पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. अगर दिल्ली कैपिटल्स अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है तो इन टीमों का प्लेऑफ का समीकरण बिगड़ सकता है, हालांकि दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बेहद कम है. दिल्ली के अगले 2 मैच राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के साथ है.

कैसा रहा PBKS vs DC मैच?

इस मैच में टॉस जीतकर अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन बनाए थे. पंजाब की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 59 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा प्रियांस आर्य ने 56 रन, कूपर कॉनली ने 38 और सूर्यांश सेड़गे ने 8 गेंदों पर 21 रन बनाए थे. दिल्ली की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने 2-2 विकेट चटकाए थे.

इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टारगेट का पीछा करते हुए शुरुआत बेहद खराब रही थी. 33 रन के अंदर ही दिल्ली ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों को खो दिया था, लेकिन इस मैच में कप्तान अक्षर पटेल ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया. अक्षर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेदों पर 56 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इसके अलावा डेविड मिलर ने 51, आशुतोष ने 24 और माधव तिवारी ने 18 रन बनाए थे. माधव तिवारी के शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

आईपीएल
अगला लेख