Begin typing your search...

Hardik Pandya की चोट कितनी गंभीर? लगातार दूसरे मुकाबले में रहे बाहर, MI के कोच जयवर्धने ने वापसी पर दिया बड़ा अपडेट

Mumbai Indians के कप्तान Hardik Pandya लगातार दूसरे मैच में नहीं खेले. उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी संभाली. अब कोच Mahela Jayawardene ने हार्दिक की चोट को लेकर बड़ा बयान दिया है.

hardik pandya
X
हार्दिक पांड्या
( Image Source:  ANI )

MI Coach Mahela Jayawardene on Hardik Pandya back injury: मुंबई इंडियंस को 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें टूट गईं. इस मैच में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव संभाल रहे थे. अब यह सवाल उठ रहे हैं कि MI के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या कब टीम के साथ जुड़ेंगे और उनकी चोट कितनी गंभीर है... हालांकि, मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने RCB के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया.

जयवर्धने ने बताया कि हार्दिक पांड्या पिछले कुछ दिनों से पीठ की समस्या से जूझ रहे हैं. मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर काम कर रही है, लेकिन अभी तक चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है. इसी वजह से हार्दिक पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग भी नहीं कर पाए. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता था. इसलिए उन्हें मैच से बाहर रखा गया.

रोजाना जांची जाएगी हार्दिक की फिटनेस

MI के कोच ने साफ किया कि हार्दिक की वापसी फिलहाल 'day-to-day basis' पर तय होगी. यानी उनकी फिटनेस रोजाना जांची जाएगी और उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा कि वह अगले मुकाबले में खेल पाएंगे या नहीं.

मुंबई इंडियंस के लिए कैसा रहा यह सीजन?

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है. टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 3 जीत और 8 हार मिली हैं. RCB से मिली हार के बाद पांच बार की चैंपियन टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई.

हार्दिक पांड्या पर क्यों उठ रहे सवाल?

हार्दिक पांड्या खुद भी इस सीजन बल्ले और गेंद दोनों से उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. कप्तानी को लेकर भी उन पर लगातार दबाव बना रहा. अब चोट ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे शायद ही इस सीजन के बाकी मैच खेल पाएं.

जयवर्धन ने टीम के प्रदर्शन पर क्या कहा?

मैच के बाद जयवर्धने ने पूरे सीजन को 'निराशाजनक' बताया. उन्होंने माना कि टीम को कई मौके मिले, लेकिन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में निरंतरता की कमी रही. उनके मुताबिक मुंबई इंडियंस सिर्फ दो-तीन जीत दूर थी, लेकिन अहम मौकों पर टीम मैच खत्म नहीं कर सकी. अब जबकि MI प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या टीम हार्दिक को बचे हुए मुकाबलों में आराम दे सकती है ताकि वह पूरी तरह फिट होकर वापसी करें. फिलहाल फैंस को उनकी फिटनेस पर अगले मेडिकल अपडेट का इंतजार रहेगा.

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख