Begin typing your search...

IPL 2026: Tilak Varma की गलती Mumbai Indians को ले डूबी! 1 दिन में 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

आईपीएल 2026 में 10 मई को 2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. तिलक वर्मा की गलती के चलते मुंबई को आरसीबी के हाथों हारकर बाहर का रास्ता देखना पड़ा.

Tilak Varma rcb vs mi
X

Tilak Varma rcb vs mi

( Image Source:  X/@IPL, @Incognito_qfs )

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 10 मई को 2 मुकाबले देखने को मिले. जिसमें पहला मुकाबला 5 बार की चैंपियंन चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया तो वहीं दूसरा मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. बात अगर यहां आरसीबी और मुंबई के मैच की करें तो हद से ज्यादा रोमांच देखने को मिला, आखिरी गेंद तक फैंस की सांसे रुकी हुई थी और नहीं पता चल पा रहा था कि आखिर मैच जीतेगा कौन लेकिन अंतिम गेंद में आरसीबी ने बाजी मार ही ली.

मैच में मुंबई इंडियंस के शानदार बल्लेबाज और कमाल के फील्डर तिलक वर्मा से एक बहुत बड़ी गलती हुई जो बाद में टर्निंग पॉइंट भी साबित हुई. जिसको लेकर अब काफी चर्चाएं भी हो रही हैं कि अगर तिलक ये गलती ने करते तो शायद मुंबई इस मुकाबले को जीत जाती और प्लेऑफ की रेस में भी बनी रहती लेकिन अब ये सिर्फ बातों में ही रहने वाला है, क्योंकि सीजन-19 मुंबई के लिए एक तरह से समाप्त हो गया है.

क्या थी तिलक वर्मा की गलती?

दरअसल 19वें ओवर में गजनफर की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने बड़ा शॉट लगाया. वहीं बाउंड्री लाइन पर नमन धीर और तिलक वर्मा कैच करने के लिए भागे. हालांकि गेंद नमन धीर ने पकड़ ली थी लेकिन उनका बैलेंस डगमगाया जिसके चलते उन्होंने बाउंड्री लाइन के अंदर जाने से पहले गेंद को बाहर फेंका, लेकिन बाहर खड़े तिलक वर्मा गेंद को कैच नहीं कर पाए, गेंद बिल्कुल उनके पास में ही गिरी थी.

जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच थोड़ी बहस भी देखने को मिली, लेकिन यहां गलती कहीं न कहीं तिलक वर्मा की थी. इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने गजनफर को 2 शानदार छक्के लगाए, जिनसे मैच का पूरा रुख ही बदल गया था. अगर तिलक उस गेंद को पकड़ लेते तो शायद रिजल्ट कुछ और होता.

2 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर?

10 मई के पहले मैच में ऋषभ पंत की अगुवाई वाली एलएसजी को सीएसके के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. जिसके चलते एलएसजी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. 10 मैचों में महज 3 जीत और 7 हार के बाद एलएसजी पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी 10वें पायदान पर है.

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को भी आरसीबी के हाथों हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा है. मुंबई ने भी 10 मैच खेले हैं और उसको भी 3 में जीत और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. पॉइंट्स टेबल में मुंबई 6 अंक के साथ 9वें पायदान पर है.

आईपीएल
अगला लेख