सीएम बनते ही एक्शन में आए Vijay, कहां-कितनी शराब की दुकानों को बंद करने का दिया आदेश?
सीएम बनते ही विजय एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे हैं. पद संभालते ही विजय ने पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के आसपास संचालित 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
Vijay Government Liquor Shops Ban
तमिलनाडु में अब एक्टर से राजनेता बने वियज थलापित की सरकार है. जनता ने इस बार विजय पर बहुत ज्यादा भरोसा दिखाया है, जिसके चलते विजय की महज 2 साल पुरानी पार्टी ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की. वहीं अब सीएम बनते ही विजय एक्शन मोड़ में दिखाई दे रहे हैं. पद संभालते ही विजय ने पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टैंडों के आसपास संचालित 717 सरकारी शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है.
इसको लेकर सरकार का कहना है कि संवेदनशील सार्वजनिक स्थानों के आसपास शराब की उपलब्धता को सीमित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि छात्रों, यात्रियों और धार्मिक स्थलों पर आने वाले लोगों के लिए बेहतर सामाजिक माहौल तैयार किया जा सके.
कब तक बंद होंगी शराब की दुकानें?
जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगले दो सप्ताह के भीतर मंदिरों, मस्जिदों, चर्चों, स्कूलों, कॉलेजों और बस स्टैंडों के 500 मीटर के दायरे में आने वाली सभी TASMAC शराब दुकानों को बंद किया जाए. तमिलनाडु सरकार के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में इस समय कुल 4,765 TASMAC शराब की खुदरा दुकानें संचालित हो रही हैं. इनमें से 717 दुकानों को बंद करने का फैसला लिया गया है.
किन इलाकों में सबसे ज्यादा दुकानें होंगी बंद?
1. 276 दुकानें पूजा स्थलों के पास स्थित हैं
2. 186 दुकानें स्कूल और कॉलेजों के नजदीक हैं
3. 255 दुकानें बस स्टैंडों के आसपास संचालित हो रही हैं
किसने किया फैसले का किया स्वागत?
कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. उनका कहना है कि सार्वजनिक और संवेदनशील क्षेत्रों में शराब दुकानों की मौजूदगी लंबे समय से विवाद का विषय रही है. ऐसे में यह फैसला युवाओं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. हालांकि विपक्षी दलों की ओर से इस फैसले को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है, क्योंकि TASMAC राज्य सरकार के लिए राजस्व का एक बड़ा स्रोत माना जाता है.




