Begin typing your search...

घोड़े, स्विमिंग पूल और करोड़ों की बाइक! ऐसा है MS Dhoni का रांची वाला 7 एकड़ का आलीशान फार्महाउस

महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाला फार्महाउस उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक दिखाता है. 7 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में शानदार गार्डन, स्विमिंग पूल, घोड़े और करोड़ों की बाइक-कलेक्शन जैसी कई खास चीजें मौजूद हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं.

MS Dhoni
X

धोनी के रांची वाले 7 एकड़ के आलीशान फार्महाउस में क्या-क्या

( Image Source:  instagram-@mahi7781 and@sakshisingh_r )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 12 May 2026 4:13 PM IST

महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाला फार्महाउस किसी लग्जरी रिजॉर्ट से कम नहीं है. हरियाली से घिरा यह आलीशान घर अपनी शानदार सर्विसिस और बड़े एरिया की वजह से अक्सर चर्चा में रहता है. धोनी यहां अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ सुकून भरी जिंदगी बिताते हैं.

इस फार्महाउस में घोड़े, बड़ा स्विमिंग पूल, शानदार गार्डन और करोड़ों रुपये की बाइक व कारों का कलेक्शन मौजूद है. इतना ही नहीं, यहां जिम और क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नेट एरिया भी बना हुआ है, जो इसे और भी खास बनाता है.

7 एकड़ में फैला है धोनी का फार्महाउस

धोनी का फार्महाउस झारखंड की राजधानी रांची में स्थित है. करीब 7 एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी का नाम ‘कैलाशपति’ है. यहां धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ रहते हैं. यह फार्महाउस शहर की भीड़भाड़ से दूर हरियाली और शांति के बीच बना हुआ है. बड़े-बड़े पेड़, खुला गार्डन और लंबी हरियाली इसे बेहद खास बनाती है.

फार्महाउस का इंटीरियर कैसा है?

धोनी के घर का इंटीरियर बेहद क्लासी और सिंपल है. घर में सफेद और पेस्टल रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पूरा स्पेस शांत और एलिगेंट दिखाई देता है. मार्बल फ्लोरिंग, लकड़ी का फर्नीचर और सॉफ्ट लाइटिंग घर की खूबसूरती को और बढ़ाते हैं. घर के अलग-अलग हिस्सों में इंडोर प्लांट्स भी लगाए गए हैं, जो पूरे माहौल को फ्रेश और नेचुरल बनाते हैं.

ऐसा दिखता है फैमिली रूम

धोनी के फार्महाउस का फैमिली एरिया काफी शानदार माना जाता है. यहां लेदर और सुएड सोफे लगाए गए हैं. बड़ा कार्पेट और क्लासिक चेस्टरफील्ड काउच इस जगह को और स्टाइलिश बनाता है. सोशल मीडिया पर कई बार धोनी और साक्षी ने इस हिस्से की झलक शेयर की है, जहां परिवार आराम करता नजर आता है.

फार्महाउस में घोड़े, पोनी, पक्षी जैसे जानवर

धोनी और उनका परिवार जानवरों से बेहद प्यार करता है. उनके फार्महाउस में कई पालतू जानवर रहते हैं. यहां कुत्तों के अलावा घोड़े, पोनी, पक्षी और तोते भी हैं. साक्षी धोनी अक्सर जानवरों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं.

बाइक और कार कलेक्शन के लिए अलग जगह

धोनी का बाइक और कारों के लिए प्यार किसी से छिपा नहीं है. उनके फार्महाउस में एक बड़ा गैराज भी है, जहां उनकी शानदार बाइक और कार कलेक्शन रखा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी में जिम, स्विमिंग पूल और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस एरिया जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं. यही वजह है कि धोनी का यह फार्महाउस सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक लग्जरी लाइफस्टाइल का उदाहरण माना जाता है.

अगला लेख