नींद में भी असम के डेवलेपमेंट पर बोलते हैं पापा, CM हिमंत सरमा की बेटी का बड़ा खुलासा, बेटे और पत्नी ने क्या कहा?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की बेटी का एक बयान काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सुकन्या कह रही हैं कि नींद में भी असम के डेवलेपमेंट पर बोलते हैं पापा. साथ ही आइए जानते हैं उनके बेटे और उनकी पत्नी ने शपथ ग्रहण समारोह में क्या कुछ कहा है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जिसके बाद गुवाहाटी में आयोजित समारोह में राजनीतिक और सामाजिक हलचल के साथ-साथ भावनात्मक पल भी देखने को मिले. इस खास मौके पर उनके परिवार की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उनकी बेटी सुकन्या सरमा का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया.
बेटी सुकन्या का बयान हुआ वायरल
समारोह के दौरान सुकन्या सरमा ने अपने पिता को लेकर कहा कि 'मेरे पापा कभी-कभी नींद में भी असम कैसे डेवलप करें, इसके बारे में बोलते रहते हैं.' यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली और समर्पण की भी चर्चा शुरू कर दी. इसी के साथ आइए जानते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा के परिवार में कौन-कौन है?
हिमंत बिस्वा सरमा का परिवार कौन-कौन है?
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का परिवार शिक्षा, व्यवसाय और सामाजिक जीवन में सक्रिय माना जाता है. हिमंत बिस्वा सरमा के पिता का देहांत हो चुका है तो वहीं माता का नाम मृणालिनी देवी है उनके परिवार में उन्हें मिलाकर उनके परिवार में कुल पांच लोग हैं जिसमें दो बालक हैं एक बेटी और बेटा पत्नी और वो. बेटे का नाम नंदिल बिस्वा सरमा. बेटी का नाम सुकन्या सरमा और पत्नी का नाम रिनिकी भुइयां सरमा है.
बेटा नंदिल बिस्वा सरमा की पढ़ाई और बयान
उनके बेटे नंदिल बिस्वा सरमा ने दून स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. शपथ ग्रहण के मौके पर उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उनके पिता ने मुख्यमंत्री के रूप में बेहद मेहनत की है और वह उम्मीद करते हैं कि वह आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनके पिता का रिएक्शन बेहद भावुक और खुशी से भरा था क्योंकि असम की जनता ने फिर से उन पर भरोसा जताया.
पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा कौन हैं?
हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा एक सफल व्यवसायी हैं. वह प्राइड ईस्ट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. दोनों का विवाह 7 जून 2001 को हुआ था.
कौन हैं सुकन्या सरमा?
सुकन्या सरमा का जन्म 30 जून 2003 को हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से की है. वे पढ़ाई में भी काफी मेधावी रही हैं और उन्होंने 12वीं में 92.75% अंक प्राप्त किए थे. उन्होंने ICSE बोर्ड से शिक्षा प्राप्त की. मीडिया क्षेत्र में भी उनकी रुचि रही है, उन्होंने रिपब्लिक टीवी में एक महीने की इंटर्नशिप की थी. वे अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आती हैं. सुकन्या को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अक्सर उन्हें 'ब्यूटी विद ब्रेन' भी कहते हैं.
लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं सुकन्या
हालांकि सुकन्या सरमा मुख्यमंत्री की बेटी हैं, लेकिन वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं. अपनी निजी जिंदगी को वे काफी प्राइवेट रखती हैं. इसके बावजूद जब भी उनकी तस्वीरें सामने आती हैं, वे तेजी से वायरल हो जाती हैं. लोग उनकी सादगी, ग्रेस और एलिगेंट पर्सनालिटी की खूब तारीफ करते हैं.
मां की ‘कार्बन कॉपी’ क्यों कहलाती हैं सुकन्या?
सुकन्या सरमा को सोशल मीडिया पर उनकी मां रिनिकी भुइयां सरमा की 'कार्बन कॉपी' कहा जाता है. इसका कारण उनकी चेहरे की बनावट, स्माइल, स्टाइल और ग्रेस में दिखाई देने वाली समानता है. दोनों की तस्वीरों की तुलना अक्सर सोशल मीडिया पर की जाती है.




