दो लग्जरी घर, महंगी कारें और करोड़ों की फीस, इतने करोड़ की मालकिन हैं Mouni Roy
Mouni Roy ने टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन आज वह बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय की नेट वर्थ 40-41 करोड़ है.
मौनी रॉय हैं 40 करोड़ की मालकिन
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाने वाली Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनके और पति Suraj Nambiar के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. हालांकि दोनों ने अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है.
इन खबरों के बीच लोग मौनी रॉय की प्रोफेशनल लाइफ और उनकी कमाई के बारे में भी जानना चाह रहे हैं. टीवी की दुनिया से शुरुआत करने वाली मौनी आज करोड़ों की मालकिन हैं और इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं.
कितनी है मौनी रॉय की नेट वर्थ?
insta-imouniroy
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी रॉय की नेट वर्थ 40 से 41 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने टीवी, फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया और बिजनेस के जरिए यह बड़ी दौलत बनाई है. मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी, लेकिन आज वह फिल्मों और बड़े इवेंट्स का भी जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं.
फिल्मों के लिए कितना चार्ज करती हैं?
मौनी रॉय ने साल 2018 में अक्षय कुमार की फिल्म फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद वह Brahmāstra: Part One – Shiva जैसी बड़ी फिल्म में नजर आईं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मौनी किसी फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस या डांस नंबर के लिए लगभग 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं. वहीं टीवी शो में एक एपिसोड के लिए उनकी फीस करीब 2 लाख रुपये है.
मौनी के पास है कौन-कौन सी गाड़ियां
मौनी रॉय मुंबई में दो लग्जरी अपार्टमेंट्स की मालकिन भी हैं. इसके अलावा उनके पास कई महंगी गाड़ियां भी हैं. उनके कार कलेक्शन में Mercedes GLS 350D, Range Rover Velar और Mercedes-Benz E-Class जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं.
बिजनेस और सोशल मीडिया से भी होती है कमाई
एक्टिंग के अलावा मौनी बिजनेस से भी अच्छी कमाई करती हैं. साल 2023 में उन्होंने मुंबई में ‘Badmaash’ नाम का रेस्टोरेंट शुरू किया था. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापनों से भी लाखों रुपये कमाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से उन्हें कई बड़े ब्रांड्स के ऑफर मिलते रहते हैं.




