जीत तो दूर टेस्ट ड्रॉ भी नहीं करा पाया पाकिस्तान, 44 रन पर गिरे 7 विकेट और बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार
बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम को 104 रन से शर्मनाक हार मिली है. पाकिस्तान की टीम जहां इस मैच को आसानी से ड्रॉ करा सकती थी तो वहीं 44 रन पर ही उसने 7 विकेट खोकर ये साबित कर दिया है हम नाकाम हुए.
ढाका के मीरपुर में खेले गए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को करारी हार मिली है. टेस्ट मैच के आखिरी और पांचवें दिन पाकिस्तान के बल्लेबाज मैच जिताना तो दूर बचा भी नहीं सके और २६७ रनों का पीछे कर रही पूरी टीम १६३ रन पर सिमट गई. एक समय पाकिस्तान का स्कोर ११९ रन पर ३ विकेट था और यहां से लग रहा था कि पाकिस्तान मैच जीत सकता है या ड्रॉ करा सकता है. लेकिन जैसे ही चौथा विकेट गिरा उसके बाद ४४ रन के अंदर ही पाकिस्तान के ७ विकेट गिर गए और मैच हाथ से निकल गया.
बांग्लादेश ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया. यह पाकिस्तान के खिलाफ उसकी पहली घरेलू टेस्ट जीत है. मीरपुर स्टेडियम में मिली इस जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ियों और फैंस का जश्न देखने लायक था, जबकि पाकिस्तान की टीम निराशा में डूबी नजर आई.
पहली पारी में बांग्लादेश ने बनाई मजबूत बढ़त
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में 413 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम 386 रन ही बना सकी. इसके बाद दूसरी पारी में बांग्लादेश ने 240 रन बनाए और पाकिस्तान के सामने २६७ रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. हालांकि मैच के पांचवें दिन तक पाकिस्तान मुकाबले में बना हुआ दिखाई दे रहा था.
119 रन पर सिर्फ 4 विकेट, फिर अचानक बिखर गई पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की दूसरी पारी में एक समय स्कोर 119 रन पर 4 विकेट था. उस वक्त ऐसा लग रहा था कि टीम पूरे दिन बल्लेबाजी कर मैच को ड्रॉ करा सकती है. लेकिन इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने ऐसा पलटवार किया कि पाकिस्तान की पूरी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. सिर्फ 44 रन के अंदर पाकिस्तान ने अपने आखिरी 7 विकेट गंवा दिए और पूरी टीम 163 रन पर ऑल आउट हो गई.
नाहिद राणा ने मचाया कहर
बांग्लादेश की जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज नाहिद राणा रहे. उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया.
- नाहिद राणा ने 5 विकेट झटके
- पाकिस्तान की पूरी टीम 163 रन पर ढेर हुई
- आखिरी सत्र में बल्लेबाज पूरी तरह दबाव में नजर आए
- उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया.
- नजमुल हुसैन शांतो बने जीत के स्टार
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने मैच में शानदार शतक लगाया. दूसरी पारी में भी 87 रन की अहम पारी खेली. टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई मैच के बाद शांतो ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की मेहनत, सही रणनीति और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन का नतीजा है. उन्होंने मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक की पारियों की भी जमकर तारीफ की.




