Virat Kohli को बदनाम करने के लिए किसने दिया था Lizlaz को पैसों का ऑफर? जर्मन मॉडल ने किया बड़ा खुलासा
जर्मन मॉडल Lizlaz ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि विराट कोहली को बदनाम करने के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए गए थे. दरअसल विराट ने उनकी एक पोस्ट लाइक की थी.
German Influencer lizlaz statement on Virat Kohli
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जितने मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं उतना ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं. उनका एक लाइक पाने के लिए हर कोई बेताब रहता है. कोहली इंस्टाग्राम पर दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने इकलौते क्रिकेटर हैं.
आईपीएल 2026 के दौरान कोहली द्वारा एक जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज की पोस्ट लाइक होने का मामला काफी चला, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कोहली के मजे भी लेने शुरू कर दिए थे, इसके काफी सारे मीम्स भी वायरल हुए थे. वहीं अब इस पूरे मामले पर जर्मन इन्फ्लुएंसर लिजलैज ने बड़ा खुलासा किया है.
लिजलैज ने क्या किया चौंकाने वाला दावा?
फिल्मी मंत्र मीडिया को दिए गए पॉडकास्ट इंटरव्यू में लिजलैज ने खुलकर उस विवाद पर बात की, जिसने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया था. उन्होंने कहा कि विवाद के बाद कई लोगों ने उनसे संपर्क किया और विराट कोहली के खिलाफ बातें कहने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की.
लिजलैज ने कहा “उस समय कुछ जर्नलिस्ट थे, जिन्होंने मुझे पैसे ऑफर किए थे, ताकि मैं उनके बारे में ऐसी बातें कहूं, जो हुई ही नहीं लेकिन मैं ऐसा क्यों करती. मैं पैसे के लिए उनकी छवि खराब क्यों करूं, मैं वैसी नहीं हूं.” उनका यह बयान अब तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
इंस्टाग्राम पर कितने फॉलोअर्स?
लिजलैज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. अक्सर उनको भारत की अलग-अलग जगहों, शहरों में जाकर ब्लॉगिंग करते हुए देखा जाता है. लिजलैज का ज्यादातर समय बेंगलुरु में गुजरात है. भारतीय संस्कृति से भी वे काफी प्रभावित है, कुछ दिनों पहले उनकी साड़ी में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी. जिसके बाद से हर कोई उनको सर्च करने लगा था.
सोशल मीडिया पर उनकी फैन-फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है, जिसमें से ज्यादातर भारतीय लोग है. इंस्टाग्राम पर लिजलैज को 526k लोग फॉलो करते हैं. उनकी पसंदीदा टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है जिसकी जर्सी में हाल ही में उन्होंने फोटो भी शेयर की थी.




