ब्रिटेन के बैंक ऑफ इंग्लैंड में रखा भारत का 150 मीट्रिक टन सोना अब वापस देश लाया गया है. बढ़ते वैश्विक तनाव, युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI ने यह बड़ा फैसला लिया है. विशेषज्ञों का कहना है कि तेजी से बढ़ती सोने की कीमत और बदलती जियोपॉलिटिकल परिस्थितियों ने भारत को अपना गोल्ड रिजर्व सुरक्षित रखने के लिए मजबूर किया. फिलहाल भारत का गोल्ड रिजर्व 880 टन के पार पहुंच चुका है, जो देश की आर्थिक ताकत का बड़ा संकेत माना जा रहा है। इस फैसले के बाद गोल्ड मार्केट, विदेशी मुद्रा भंडार और भारत की आर्थिक रणनीति को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है.