Begin typing your search...

किस बात से परेशान थे प्रतीक यादव, कब हुई थी अखिलेश यादव से आखिरी मुलाकात? सपा मुखिया ने दी पूरी जानकारी

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. वहीं भाई की मौत के बाद पहली बार अखिलेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए पूरी बात बताई.

Akhilesh Yadav statement Brother Prateek Yadav death
X

Akhilesh Yadav statement Brother Prateek Yadav death 

( Image Source:  ANI )

समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का आज यानी 13 मई को 38 साल की उम्र में निधन हो गया है. निधन से पहले प्रतीक घर की किचन में बेहोश पाए गए थे. जिसके बाद उनको लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया था, लेकिन उनकी मौत पहले ही हो चुकी है. फिलहाल मौत की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है.

सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है. वहीं भाई प्रतीक यादव की मौत के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आया है. अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अखिलेश ने मीडिया से बातचीत में पूरी जानकारी साझा की और कहा कि वे कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे.

क्या बोले अखिलेश यादव?

मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने बताया कि "मैं उन्हें बचपन से जानता था। वे अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुःख की बात है। बचपन से ही वे अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे। स्वाभाविक रूप से, हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे, और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे."

कब हुई थी आखिरी मुलाकात?

प्रतीक से अपनी आखिरी मुलाकात को लेकर अखिलेश यादव ने बताया कि "मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था. उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी. कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं. वे अब हमारे बीच नहीं हैं; हम उपलब्ध सभी कानूनी विकल्पों का सहारा लेंगे."

मौत के समय कहां थे अखिलेश?

जानकारी के मुताबिक जब प्रतीक यादव की मौत हुई तो अखिलेश यादव अपने आवास पर थे. मौत की खबर सुनने के बाद अखिलेश उस अस्पताल पहुंचे जहां प्रतीक का पोस्टमार्टम हो रहा था. बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

अगला लेख