Begin typing your search...

Rajinikanth कोई घटिया इंसान नहीं! सीएम Vijay से जलन और उनकी जीत की ना खुशी पर सुपरस्टार ने तोड़ दी चुप्पी

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विजय, एमके स्टालिन और तमिलनाडु राजनीति से जुड़ी सभी अफवाहों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि उन्हें विजय की सफलता पर गर्व है और राजनीति में उनकी कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है.

Rajinikanth कोई घटिया इंसान नहीं! सीएम Vijay से जलन और उनकी जीत की ना खुशी पर सुपरस्टार ने तोड़ दी चुप्पी
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 17 May 2026 11:39 AM

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने रविवार सुबह अपने चेन्नई स्थित पोएस गार्डन वाले घर पर एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद हुई है. चुनाव में तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) पार्टी के नेता और सुपरस्टार जोसेफ विजय (Vijay) ने बड़ी जीत हासिल की थी. रजनीकांत कुछ दिनों से चुप थे, जिसकी वजह से लोगों में तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी थी. कुछ लोग कह रहे थे कि रजनीकांत चुनाव के नतीजों से नाराज हैं, तो कुछ का मानना था कि वे दो पार्टियों को आपस में मिलाने की कोशिश कर रहे हैं.

इन सभी अफवाहों और गलतफहमियों को दूर करने के लिए रजनीकांत ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सब कुछ खुलकर बताया. रजनीकांत ने कहा, 'मुझे ये प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए करनी पड़ी क्योंकि मेरे बारे में बहुत सारी गलत खबरें और अफवाहें फैल रही थी. अगर मैं इनका जवाब नहीं देता तो लोग इन्हें सच मान लेते.' उन्होंने आगे बताया कि चुनाव नतीजे आने के बाद वे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलने गए थे. इस मुलाकात को लेकर भी काफी आलोचना हुई थी, लेकिन रजनीकांत ने साफ किया कि उनकी और स्टालिन की दोस्ती राजनीति से ऊपर है. रजनीकांत ने कहा, 'मुझे बहुत दुख हुआ जब पता चला कि एमके स्टालिन कुलथुर सीट से हार गए हैं. हमारी दोस्ती पुरानी है और सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है.'

विजय को बधाई देने पर साफ किया भ्रम

रजनीकांत पर एक बड़ा आरोप यह भी था कि उन्होंने विजय की जीत पर बधाई नहीं दी. लोगों में यह भी अफवाह फैली कि रजनीकांत विजय को मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते थे या दो पार्टियों का विलय करवाने की कोशिश कर रहे थे. रजनीकांत ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा, 'मैंने विजय को उनकी जीत की बधाई एक्स हैंडल पर दी थी. मैंने कभी नहीं कहा कि विजय को मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए. मैं राजनीति में हूं ही नहीं, तो विजय से मुझे जलन क्यों होगी? शायद कमल हासन के मुख्यमंत्री बनने पर थोड़ी जलन हो सकती है (मुस्कुराते हुए).टउन्होंने विजय और अपनी उम्र का अंतर भी बताया। रजनीकांत ने मुस्कुराते हुए कहा, 'विजय और मेरे बीच करीब 28 साल का जनेरशनल गैप है. अगर हम दोनों के बीच कॉम्पिटिशन की बात की जाए तो यह अच्छा नहीं लगेगा.'

विजय की तारीफ करते हुए रजनीकांत ने कहा, 'मुझे विजय की सफलता पर गर्व है. सिर्फ 52 साल की उम्र में उन्होंने एमजीआर और एनटीआर जैसी हस्तियों से भी ज्यादा अचीवमेंट हासिल कर ली हैं. उन्होंने केंद्र में भाजपा और यहां दो अन्य पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की. यह मेरे लिए बहुत हैरानी और सुखद अनुभव था. मुझे उनसे बिल्कुल भी जलन नहीं है. मैं विजय से बहुत उम्मीदें रखता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.'

फिल्म लीक पर भी रजनीकांत ने जताई नाराजगी

रजनीकांत ने विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकान' के ऑनलाइन लीक होने पर भी अपनी नाराजगी जताई थी. 10 अप्रैल को उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि फिल्म को लीक करने वाले अपराधियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए. चुनाव नतीजे आने के बाद 4 मई को रजनीकांत ने विजय और उनकी पार्टी टीवीके को आधिकारिक तौर पर बधाई दी थी.

शपथ ग्रहण समारोह में न जाने पर भी दिया जवाब

कई लोगों ने यह भी सवाल उठाया था कि विजय जब मुख्यमंत्री बन रहे थे और शपथ ग्रहण समारोह हो रहा था, तब रजनीकांत वहां क्यों नहीं गए? इस पर रजनीकांत ने कहा, 'मैंने आज तक किसी भी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया है. क्या आपने मुझे कभी किसी पूर्व मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में देखा है?.' इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रजनीकांत ने कुल मिलाकर सभी अफवाहों को साफ कर दिया. उन्होंने दोस्ती, राजनीति, ईर्ष्या और उम्मीदों जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की. उनकी इस साफगोई से उनके चाहने वालों को काफी राहत मिली है. रजनीकांत की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस तमिलनाडु की राजनीति और सिनेमा जगत दोनों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

अगला लेख