Begin typing your search...

मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम! IPL 2026 का Final देखने भारत आएंगे मोहसिन नकवी? पाकिस्तान में मची खलबली

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को लेकर अचानक खबर फैल गई कि उन्हें IPL फाइनल देखने भारत बुलाया गया है. बस फिर क्या था… सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. किसी ने कहा 'हमारे आंगन में तुम्हारा क्या काम? तो किसी ने इसे क्रिकेट डिप्लोमेसी का नया अध्याय बता दिया.

India vs Pakistan Match PCB May Face Lawsuit Over Boycott Decision
X

31 मई 2026 को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला जाना है. करोड़ों फैंस की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं. लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही एक ऐसा नाम चर्चा में आ गया, जिसने भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया- मोहसिन नकवी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी को लेकर अचानक खबर फैल गई कि उन्हें IPL फाइनल देखने भारत बुलाया गया है. बस फिर क्या था… सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. किसी ने कहा 'हमारे आंगन में तुम्हारा क्या काम? तो किसी ने इसे क्रिकेट डिप्लोमेसी का नया अध्याय बता दिया.

दिलचस्प बात ये है कि IPL में पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी नहीं खेलता. भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहले से तनावपूर्ण हैं. ऐसे में अगर पाकिस्तान का गृह मंत्री अहमदाबाद में IPL फाइनल के दौरान नजर आए, तो सवाल उठना लाजमी था. लेकिन इस पूरे मामले की सच्चाई क्या है? क्या सच में BCCI ने मोहसिन नकवी को खास न्योता भेजा है?

क्या BCCI ने मोहसिन नकवी को IPL फाइनल देखने बुलाया?

यही वो सवाल है जिसने पूरे विवाद को जन्म दिया. पाकिस्तान मीडिया में कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि BCCI ने PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी को IPL 2026 फाइनल देखने के लिए खास निमंत्रण भेजा है. लेकिन जब इस खबर की परतें खुलीं, तो मामला कुछ और निकला. दरअसल, BCCI इस बार अहमदाबाद में ICC बोर्ड मीटिंग्स की मेजबानी कर रहा है. ICC के नियमों के मुताबिक, सदस्य देशों के क्रिकेट बोर्ड प्रमुखों को ऐसी बैठकों में बुलाना अनिवार्य होता है यानी मोहसिन नकवी को जो निमंत्रण मिला, वह IPL फाइनल के लिए “स्पेशल इनवाइट” नहीं, बल्कि ICC प्रोटोकॉल का हिस्सा था.

आखिर अहमदाबाद में होने क्या वाला है?

मई के आखिरी हफ्ते में अहमदाबाद सिर्फ IPL फाइनल का गवाह नहीं बनेगा, बल्कि विश्व क्रिकेट की राजनीति का भी बड़ा केंद्र बनने जा रहा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक-

  • 21 मई को ICC चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की वर्चुअल मीटिंग होगी
  • 30 और 31 मई को अहमदाबाद में ICC बोर्ड मीटिंग आयोजित होगी
  • 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा

यानी एक तरफ क्रिकेट का सबसे बड़ा टी20 तमाशा होगा, तो दूसरी तरफ विश्व क्रिकेट के भविष्य पर बड़े फैसले लिए जाएंगे.

मोहसिन नकवी भारत आएंगे या नहीं?

यही सबसे बड़ा सस्पेंस बना हुआ है. Geo TV की रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नकवी ने भारत आने के निमंत्रण को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पास भेज दिया है. अब अंतिम फैसला इस्लामाबाद से होगा कि नकवी भारत यात्रा करेंगे या नहीं. मौजूदा हालात को देखें तो मामला सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है. भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव लगातार बना हुआ है. दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों के रिश्तों में भी तल्खी साफ नजर आती है. ऐसे में नकवी का भारत दौरा सिर्फ एक क्रिकेट इवेंट नहीं, बल्कि राजनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जाएगा.

सोशल मीडिया पर क्यों मचा हुआ है घमासान?

जैसे ही यह खबर वायरल हुई, सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि जिस पाकिस्तान के खिलाड़ी IPL में हिस्सा तक नहीं लेते, उसके क्रिकेट बोर्ड प्रमुख को IPL फाइनल से क्यों जोड़ा जा रहा है? वहीं कई यूजर्स ने पाकिस्तानी मीडिया पर “फेक नैरेटिव” फैलाने का आरोप लगाया. लोगों का कहना था कि ICC प्रोटोकॉल के तहत मिलने वाले सामान्य निमंत्रण को पाकिस्तान मीडिया ने ऐसे पेश किया जैसे BCCI ने विशेष सम्मान देकर बुलाया हो. कुछ पोस्ट्स में तो इसे 'Another Global Embarrassment For Pakistan' तक कहा गया.

ICC मीटिंग में किन मुद्दों पर होगा बड़ा फैसला?

अहमदाबाद में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग सिर्फ औपचारिक बैठक नहीं मानी जा रही. माना जा रहा है कि यहां विश्व क्रिकेट के भविष्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. सबसे ज्यादा नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फॉर्मेट में संभावित बदलावों पर टिकी हैं. इसके अलावा:

  • भविष्य के ICC टूर्नामेंट्स
  • इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर
  • टेस्ट क्रिकेट का भविष्य
  • वैश्विक क्रिकेट प्रशासन
  • सदस्य देशों के अधिकार और राजस्व मॉडल
  • जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.

पहले दोहा में होनी थी ये बैठक?

दिलचस्प बात यह है कि ICC की ये बैठकें पहले मार्च-अप्रैल में दोहा में प्रस्तावित थीं. लेकिन क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा कारणों की वजह से इन्हें टाल दिया गया. बाद में अहमदाबाद को नया वेन्यू चुना गया. अब जब IPL फाइनल भी उसी शहर में हो रहा है, तो पूरा मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है.

क्या नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दिख सकते हैं मोहसिन नकवी?

तकनीकी रूप से देखें तो अगर मोहसिन नकवी ICC मीटिंग में हिस्सा लेने भारत आते हैं, तो उनके IPL फाइनल देखने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. लेकिन अभी तक उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार के स्तर पर होना बाकी है. ऐसे में फिलहाल यही कहा जा सकता है कि IPL 2026 का फाइनल सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट राजनीति, भारत-पाक रिश्तों और ICC डिप्लोमेसी का भी बड़ा मंच बनने जा रहा है.

आईपीएलपाकिस्तान
अगला लेख