पेट्रोल, डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों का असर अब सीधे आम आदमी की जेब और घर के बजट पर दिखने लगा है. बस, कैब और ट्रक ड्राइवरों ने बढ़ते ईंधन दाम, महंगी गैस, बढ़ते किराए और कम सैलरी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. कई लोगों ने कहा कि कमाई वही है लेकिन खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है. किसी ने बच्चों की फीस, राशन और किराए की चिंता जताई तो किसी ने कहा कि अब गाड़ी चलाने से ज्यादा मुश्किल जिंदगी चलाना हो गया है. ग्राउंड जीरो पर लोगों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सिर्फ सफर पर नहीं, बल्कि सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की हर जरूरत पर पड़ रहा है.