आंधी है कि जलजला है! न्यू चंडीगढ़ में सूर्यवंशी का तूफान, 16 गेंद में जड़ी फिफ्टी, 'सिक्सर किंग' Chris Gayle का महारिकॉर्ड ध्वस्त
15 साल के Vaibhav Sooryavanshi ने IPL 2026 में रिकॉर्ड्स की बारिश कर दी है. सबसे ज्यादा छक्के लगाने से लेकर प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने तक, वैभव ने इस सीजन में कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। अब उनका नाम IPL इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिना जाने लगा है.
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi अब IPL 2026 की सबसे बड़ी सनसनी बन चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे सीजन में जिस तरह गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं, उसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया. वैभव ने एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ छक्कों की जड़ी लगाते हुए IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने 2026 सीजन में 60 छक्के जड़े और इस मामले में Chris Gayle के 2012 में बनाए गए 59 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. लंबे समय तक यह रिकॉर्ड अटूट माना जाता था, लेकिन वैभव ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से इतिहास बदल दिया.
सिर्फ छक्के ही नहीं, वैभव ने पावरप्ले में भी कहर बरपाया. IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार पहले 6 ओवरों के अंदर 50+ स्कोर बनाने के मामले में वह अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उनके नाम 5 बार यह कारनामा दर्ज है, जबकि टॉप पर सिर्फ David Warner हैं, जिन्होंने 6 बार ऐसा किया था. इस सीजन में वैभव की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी विस्फोटक शुरुआत रही. उन्होंने कई मुकाबलों में शुरुआती ओवरों में ही मैच का रुख बदल दिया. यही वजह है कि अब गेंदबाज उनके खिलाफ अलग रणनीति बनाने को मजबूर हो चुके हैं.
Sunrisers Hyderabad के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में जड़ा अर्धशतक
सबसे खास प्रदर्शन सूर्य ने प्लेऑफ मुकाबले में किया, जहां Rajasthan Royals की ओर से खेलते हुए Sunrisers Hyderabad के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इसके साथ ही वह IPL प्लेऑफ इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड Suresh Raina के नाम था, जिन्होंने 2014 में 16 गेंदों में अर्धशतक बनाया था.
वैभव ने इस सीजन में लगातार बड़े शॉट्स खेलने के साथ-साथ मैच के दबाव को भी शानदार तरीके से संभाला. यही कारण है कि उनकी तुलना अब दुनिया के सबसे खतरनाक T20 बल्लेबाजों से होने लगी है. IPL 2026 वैभव सूर्यवंशी के लिए सिर्फ एक शानदार सीजन नहीं रहा, बल्कि यह वह मंच बन गया जहां एक 15 साल के खिलाड़ी ने दुनिया को दिखा दिया कि भविष्य का सुपरस्टार तैयार हो चुका है.
एक आईपीएल पारी में 1-6 ओवरों में सर्वाधिक छक्के
- 8 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम एसआरएच, जयपुर, 2026 ईएलएम*
- 7 - सनथ जयसूर्या (MI) बनाम सीएसके, मुंबई डब्ल्यूएस, 2008
- 7 - जोस बटलर (RR) बनाम डीसी, दिल्ली, 2018 (बारिश से बाधित खेल)
- 7 - जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम आरसीबी, ब्रेबॉर्न, 2022
- 7 - अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम पीबीकेएस, मुल्लांपुर, 2026
- 7 - वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम एसआरएच, जयपुर, 2026
पैट कमिंस के ओवर में जड़े लगातार तीन छक्के
वैभव सूर्यवंशी अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं और लगातार छक्के जड़ रहे हैं. उन्होंने SRH के कप्तान पैट कमिंस के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर पूरी दुनिया के क्रिकेट दिग्गजों को हैरान कर दिया. यहीं, कमिंस ने दो ओवर में 34 रन लुटा डाले. वैभव ने उनके 2 ओवर में 4 छक्के जड़ दिए.
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के
- 60* - वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 59 - क्रिस गेल (2012)
- 52 - आंद्रे रसेल (2019)
- 51 - क्रिस गेल (2013)
- 45 - जोस बटलर (2022)
IPL में 20 से कम गेंदों में सबसे ज़्यादा 50 रन
- 6 - अभिषेक शर्मा
- 5 - निकोलस पूरन
- 5 - वैभव सूर्यवंशी
IPL में पावरप्ले (1-6 ओवर) के अंदर सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 6 - डेविड वॉर्नर
- 5 - वैभव सूर्यवंशी
- 4 - ट्रेविस हेड
खबर अपडेट की जा रही है...




