15 साल के वैभव के पास इतनी ताकत कैसे? हर गेंद पर छक्के-चौंके की बारिश करने वाले सूर्यवंशी की जानिए डाइट
15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और लगातार छक्के-चौके लगाने की क्षमता को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ताकत का राज सिर्फ टैलेंट नहीं बल्कि संतुलित डाइट, नियमित फिटनेस रूटीन और कड़ी ट्रेनिंग मानी जा रही है.
IPL 2026 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला नाम है सिर्फ 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी. बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ लंबी-लंबी हिट लगाने वाले इस खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. हर कोई यही पूछ रहा है- आखिर इतनी कम उम्र में इतनी ताकत आई कहां से?
इसका जवाब छुपा है उनकी सादगी भरी लेकिन बेहद अनुशासित डाइट, ट्रेनिंग और लाइफस्टाइल में. दिग्गज खिलाड़ियों की फिटनेस बनाम वैभव की सादगी. अगर तुलना की जाए तो आज के टॉप भारतीय खिलाड़ी-
- विराट कोहली
- शुभमन गिल
- श्रेयस अय्यर
- सूर्यकुमार यादव
- रोहित शर्मा
ये सभी खिलाड़ी हाई लेवल फिटनेस, जिम ट्रेनिंग, सिक्स पैक, स्पेशल डाइट और प्रोफेशनल न्यूट्रिशन सिस्टम के साथ खेलते हैं. इनकी फिटनेस का लेवल बेहद एडवांस है, जहां फैट लगभग न के बराबर होता है और ट्रेनिंग रूटीन पूरी तरह वैज्ञानिक तरीके से डिजाइन होता है. लेकिन वैभव की कहानी बिल्कुल अलग है. दूसरी तरफ वैभव सूर्यवंशी की तस्वीर बिल्कुल अलग नजर आती है-
- न कोई सिक्स पैक
- न फैंसी जिम बॉडी
- न विदेशी सप्लीमेंट्स का सहारा
फिर भी उनकी बैटिंग में ऐसा पावर है कि बड़े से बड़े गेंदबाज भी परेशान हो जाते हैं.
उनकी ताकत का राज़ है-
👉 देसी डाइट
👉 लगातार अभ्यास
👉 और मजबूत मानसिक अनुशासन
क्या खाता है यह 15 साल का ‘देसी पावरहाउस’?
वैभव सूर्यवंशी की डाइट में शामिल है-
- अंडे और ओट्स
- दाल, पनीर और चिकन
- ब्राउन राइस और साबुत अनाज
- ताजे फल
- सत्तू, दाल-भात जैसे देसी फूड
- भरपूर पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स
वह तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से दूरी बनाए रखते हैं ताकि शरीर हल्का और एक्टिव रहे.
जंक फूड और पसंदीदा चीजों से भी दूरी
कोच और परिवार के मुताबिक, वैभव ने फिटनेस के लिए अपनी कई पसंदीदा चीजें छोड़ दीं- मटन, पिज्ज़ा और यहां तक कि बिहार की मशहूर डिश लिट्टी-चोखा भी सीमित कर दी गई. उनका फोकस सिर्फ परफॉर्मेंस और फिटनेस पर है.
'नो फैंसी लाइफस्टाइल' – घर का खाना ही असली ताकत
वैभव की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह किसी महंगे सप्लीमेंट या विदेशी डाइट पर निर्भर नहीं हैं.
उनका फिटनेस मंत्र है-
- सादा लेकिन पौष्टिक घर का खाना
- बैलेंस डाइट
- लगातार मेहनत
यही वजह है कि उनकी एनर्जी और रिकवरी लेवल उम्र से कहीं बेहतर माने जाते हैं.
- ट्रेनिंग रूटीन- असली चैंपियन की पहचान
- वैभव का ट्रेनिंग शेड्यूल बेहद सख्त है-
- रोज कई घंटे नेट प्रैक्टिस
- रनिंग और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
- जिम वर्कआउट
- घर के पास ही बनाए गए प्रैक्टिस नेट में लगातार अभ्यास




