Begin typing your search...

आखिर Vaibhav Sooryavanshi ने शुभमन गिल को क्या कहा जो मच गया हंगामा?

X
Vaibhav Suryavanshi 3 words warning for Shubman Gill | RR vs GT IPL 2026 | Qualifier 2
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 29 May 2026 7:05 PM IST

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट दुनिया को हिला कर रख दिया. दबाव भरे मैच में, जहां एक हार पूरी टीम का सफर खत्म कर सकती थी, वहां वैभव ने 29 गेंदों में 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी इस पारी में 12 लंबे छक्के शामिल रहे और उन्होंने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाकर गेंदबाजों को पूरी तरह बेबस कर दिया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वैभव ने एक ही IPL सीजन में 65 छक्के लगाकर क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब तक 15 मैचों में वह 680 रन, 45 के औसत और 242 के स्ट्राइक रेट से रन बना चुके हैं. मैच के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर “हंग्री फॉर मोर” लिखकर साफ कर दिया कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है. उनकी इस आक्रामक बल्लेबाजी और आत्मविश्वास ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक युवा बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है और क्रिकेट जगत में उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है.


अगला लेख