Begin typing your search...

दो भाई दोनों तबाही! सुदर्शन-गिल की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ा हसी-विजय और कोहली-गेल का रिकॉर्ड

Shubman Gill और Sai Sudharsan की जोड़ी IPL 2026 में रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोनों ने 167 रन की साझेदारी कर IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी पार्टनरशिप बना दी. वहीं साई सुदर्शन ने लगातार दूसरे सीजन 700+ रन पूरे करके विराट कोहली और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली.

दो भाई दोनों तबाही! सुदर्शन-गिल की जोड़ी ने IPL में रचा इतिहास, तोड़ा हसी-विजय और कोहली-गेल का रिकॉर्ड
X
( Image Source:  IPL )

Shubman Gill Sai Sudharsan Create History in IPL Playoffs: Gujarat Titans के लिए आईपीएल 2026 अब सिर्फ एक सीजन नहीं रहा, बल्कि रिकॉर्ड बुक पर कब्जा करने वाला अभियान बन चुका है... और इस कहानी के सबसे बड़े हीरो हैं- शुभमन गिल और साई सुदर्शन... राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 में दोनों बल्लेबाजों ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसने IPL इतिहास की किताब ही बदल दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रन जोड़े, जो अब IPL प्लेऑफ इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड Michael Hussey और Murali Vijay के नाम था, जिन्होंने 2011 फाइनल में 159 रन जोड़े थे... लेकिन गिल और सुदर्शन की जोड़ी अब सिर्फ IPL नहीं, पूरी T20 क्रिकेट की सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ियों में शामिल हो चुकी है.

गिल और सुदर्शन ने साथ मिलकर अब T20 क्रिकेट में 11 शतकीय साझेदारियां कर ली हैं. इस मामले में उन्होंने Chris Gayle-Virat Kohli और Babar Azam-Mohammad Rizwan जैसी दिग्गज जोड़ियों को पीछे छोड़ दिया.

पुरुषों के T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतकीय साझेदारियाँ (किसी भी विकेट के लिए):

  • 11 - शुभमन गिल, साई सुदर्शन (48 पारियां)
  • 10 - क्रिस गेल, विराट कोहली (63 पारियां)
  • 10 - बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (75 पारियं)
  • 10 - AB de Villiers, विराट कोहली (77 पारियां)
  • 7 - अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (44 पारियां)
  • 7 - इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (49 पारियां)

सबसे खास बात यह है कि गिल-सुदर्शन ने यह कारनामा सिर्फ 48 पारियों में किया, जबकि गेल-कोहली की जोड़ी को 63 पारियां लगी थीं.

IPL प्लेऑफ़ में सबसे बड़ी साझेदारियाँ (किसी भी विकेट के लिए)

  • 162 - शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT) बनाम RR, मुल्लांपुर, 2026 क़्२
  • 159 - माइकल हसी और मुरली विजय (CSK) बनाम RCB, चेन्नई, 2011 फ़ाइनल
  • 140* - माइकल हसी और सुरेश रैना (CSK) बनाम MI, दिल्ली, 2013 Q2
  • 138 - शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT) बनाम MI, अहमदाबाद, 2023 Q2
  • 136 - मनविंदर बिसला और जैक्स कैलिस (KKR) बनाम CSK, चेन्नई, 2012 फ़ाइनल

दूसरी तरफ साई सुदर्शन का बल्ला इस सीजन आग उगल रहा है... उन्होंने IPL 2026 में अपना नौवां 50+ स्कोर बनाया और अब वह एक सीजन में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सिर्फ Virat Kohli उनसे आगे हैं, जिन्होंने 2016 में 11 बार 50+ स्कोर बनाया था.

सुदर्शन ने लगातार दूसरे सीजन 700+ रन भी पूरे कर लिए हैं. अब वह IPL इतिहास में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ क्रिस गेल, विराट कोहली और शुभमन गिल ने किया था.

सुदर्शन-गिल ने कितने रन बनाए?

सुदर्शन 32 गेंद में 58 रन बनाए, जिसमें 1 छक्का और 8 चौके शामिल रहे. वहीं, गिल ने 53 गेंद में 104 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. सुदर्शन लगातार दूसरी बार हिट विकेट हुए.

कुल मिलाकर, गुजरात टाइटंस की यह ओपनिंग जोड़ी अब सिर्फ रन नहीं बना रही…बल्कि IPL की नई विरासत लिख रही है...

आईपीएलक्रिकेट न्‍यूज
अगला लेख